Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Winter Clothing: कहर बरपाती ठंड ने बढ़ाई गर्म कपड़ों की मांग, ब्लोअर और हीटर भी डिमांड में

Winter Cloth: मार्केट में ऊनी कपड़ों के साथ ही जींस की जैकट, ऊनी शर्ट, स्वेटर, मफलर और गर्म टोपियां की मांग शुरू हो गई है. इसके साथ ही ठंड से बचने के लिए हीटर, गीजर और ब्लोअर की दुकानों पर लोग पहुंच रहे है.

Winter Clothing

गर्म कपड़ों की दुकान

Edited by Nitish Pandey

Winter Clothing: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. तापमान में आई गिरावट से बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है. मौसम में हुए बदलाव से बच्चों के साथ ही वृद्ध लोगों के गर्म कपड़ों, ऊन, शॉल, कंबल इत्यादि की दुकानों में भीड़ उमड़ने लगी है. इसके साथ ही बाइक इस्तेमाल करने वाले युवाओं में ग्लव्स और विंडचीटर की डिमांड भी बढ़ गई है. खास बात ये है कि इस साल मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में ठंड ने दस्तक दी है. आलम ये है कि शहरों में भी लोग दुकानों पर ऊनी और गर्म कपड़ों के लिए पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें गर्म कपड़े नहीं मिल रहे है.

मौसम में सर्द भरा हो गया है. इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़े (Winter Clothing) पहन कर घरों से निकल रहे है. सर्दी से बचने के लिए महिलाएं साल से अपने बदन को ढक रही हैं. इस बार गर्म कपड़ों के दामों में पिछली सर्दी से काफी बढ़ोतरी हुई है. लोग रजाई की फर्द, गद्दे आदि को भरवाने के लिए रुई की भी खरीददारी करने लगे हैं.

ऊनी और गर्म कपड़ों से सज रही हैं दुकानें

गुलाबी ठंड की शुरुआत होने से दुकानें ऊनी और गर्म कपड़ों (Winter Clothing) से सजनी शुरू हो गई हैं. मार्केट में ऊनी कपड़ों के साथ ही जींस की जैकट, ऊनी शर्ट, स्वेटर, मफलर और गर्म टोपियां की मांग शुरू हो गई है. बाजार में ऊनी कपड़ें 500 से शुरू होकर दो हजार रुपये में बिक रहे हैं.

ये भी पढ़ें : Weather Update: न्यू ईयर से पहले दिल्ली में ठंड ने बरपाया कहर, पारा पहुंचा 4 डिग्री, माउंट आबू में जमी बर्फ

ब्लोअर, हीटर की बढ़ी मांग

सुबह-सुबह खिड़की, दरवाजा खोलते ही हर कोई कोहरे का प्रकोप देखकर सहम जा रहा है. दुकानों और गोदामों के स्टाक में पड़े-पड़े धूल फांक रहे ब्लोअर, हीटर और गीजर की मांग बढ़ गयी है. कड़ाके की ठंड से बचने के लिए हीटर, गीजर और ब्लोअर की दुकानों पर लोग पहुंच रहे है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital