Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 20 से ज्यादा लोगों की मौत

Almora Bus Accident: अल्मोड़ा जिले के मरचूला इलाके के पास यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी. इससे वहां कोहराम मच गया. अब हादसे के शिकार लोगों के लिए बचाव-कार्य चल रहा है.

अल्मोड़ा बस दुर्घटना

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Bus Accident In Uttrakhand: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ. वहां यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. काफी लोग घायल भी हुए हैं. मौके से घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि हादसा अल्मोड़ा जिले में मरचूला इलाके के पास हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू कर दिया. रामनगर और अल्मोड़ा से कई एंबुलेंस घटना स्थल पर भेजी गईं. घायलों के लिए रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में व्यवस्थाएं की गईं. SDRF की टीम भी बचाव कार्य में शामिल हो गई.

हादसे की पुष्टि करते हुए अल्मोड़ा के एसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या बढ़ भी सकती है. यह हादसा उस वक्त हुआ जब बस गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट तहसील के कूपी गांव के पास खाई में जा गिरी. यह बस सोमवार, 4 नवंबर की सुबह अल्मोड़ा से रवाना हुई थी, जिसमें 42 यात्रियों के बैठने की जगह थी, लेकिन 45 लोग सवार थे.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने इस दुर्घटना को लेकर दुःख व्यक्त किया. उन्होंने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को आवश्यकतानुसार एयरलिफ्ट करने के आदेश भी दिए हैं ताकि उन्हें शीघ्र उपचार मिल सके.

फिलहाल, घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, और प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है कि जितनी जल्दी हो सके, घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital