Bharat Express DD Free Dish

RRB ने निकाली सेक्शन कंट्रोलर की बंपर भर्ती, आवेदन करने से पहले जानें जरूरी बात

RRB Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. आवेदन से पहले आपको पूरी जानकारी ले लेना चाहिए.

RRB Recruitment Notification 2025

रेलवे में नई भर्ती

RRB Recruitment Notification: देश के लाखों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC), असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और ग्रुप डी जैसी बड़ी भर्तियों के बाद अब एक और नई वैकेंसी का ऐलान किया है. इस बार रेलवे ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जो युवाओं को एक शानदार सरकारी नौकरी का अवसर दे रहा है.

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सेक्शन कंट्रोलर के 368 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

भर्ती का महत्वपूर्ण विवरण (RRB Recruitment Details)

  • पद: सेक्शन कंट्रोलर
  • कुल पद: 368
  • आयु सीमा: 20 से 33 वर्ष (एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट)
  • वेतन: लेवल-6 पे स्केल, ₹35,400 – ₹1,12,000 प्रतिमाह
  • शैक्षणिक योग्यता: स्नातक (ग्रेजुएशन)
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन

आवेदन प्रक्रिया क्या होगी? (RRB Recruitment Application Process)

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन भरते समय आधार का उपयोग करके अपने प्राइमरी डिटेल्स सत्यापित करने होंगे. आधार में नाम और जन्मतिथि को दसवीं कक्षा के प्रमाण पत्र के अनुसार अपडेट करना होगा.

  • आवेदन शुरू: 15 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अक्टूबर 2025

उम्मीदवारों के लिए सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. इसके अलावा, आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है, जिसे उम्मीदवार rrbcdg.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे. अभी तक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि स्नातक पास उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य होंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read