Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आर्यन को छोड़ने के लिए 18 करोड़ में हुई डील, गोसावी ने 50 लाख एडवांस भी लिए- FIR में समीर वानखेड़े पर कई आरोप, CBI ने भेजा समन

Sameer Wankhede: समीर वानखेड़े और चार अन्य पर आर्यन खान मामले में केस दर्ज करने के बाद विभिन्न राज्यों में 29 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उसके हाथ लगे हैं.

sameer wankhede

आर्यन खान और समीर वानखेड़े

Sameer Wankhede: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर रहे समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार कर चर्चा में आए समीर वानखेड़े के खिलाफ सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है. इस एफआईआर में समीर वानखेड़े को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं.

एफआईआर में सीबीआई ने कहा कि आर्यन खान के परिवार से 25 करोड़ की वसूली की प्लानिंग की जा रही थी. ड्रग केस में गवाह गोसावी 25 करोड़ रु वसूलने की फिराक में थे. इस मामले में सीबीआई ने कहा कि गोसावी को इस तरह पेश किया गया था कि वे एनसीबी के अधिकारी लग रहे थे. वहीं पूछताछ के दौरान समीर वानखेड़े से उनके विदेश दौरों से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा रही हैं लेकिन पूर्व एनसीबी जोनल डायरेक्टर जवाब देने से बचते रहे हैं.

सीबीआई ने समीर वानखेड़े का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और डेटा हासिल करने के लिए उसे फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. इसके लिए विशेष रूप से विशेषज्ञों की एक टीम बनाई गई है. सीबीआई सूत्र ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि समीर वानखेड़े पर बिना जानकारी दिए महंगी घड़ियों की खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है. सीबीआई ने समीर वानखेडे को समन जारी किया है और 18 मई को अपना बयान दर्ज कराने के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश होने को कहा है.

18 करोड़ में फाइनल हुई थी डील

जांच में आगे बताया गया कि मामले को रफा-दफा करने के लिए 25 करोड़ रुपये की डिमांड की गई, लेकिन अंत में सौदा 18  करोड़ रुपये में तय हुआ था. शुरुआत में गोसावी ने 50 लाख रुपए लिए, लेकिन बाद में मामला अटक जाने के कारण कुछ पैसा लौटा दिया गया था.

ये भी पढ़ें: इमरान खान को सरेआम फांसी दे देनी चाहिए- पाक असेंबली में उठी मांग, कोर्ट के फैसले पर विपक्षी दल के नेता ने उठा दिए सवाल

पिछले दिनों सीबीआई ने एनसीबी के मुंबई जोन के पूर्व प्रमुख समीर वानखेड़े और चार अन्य पर आर्यन खान मामले में केस दर्ज करने के बाद विभिन्न राज्यों में 29 स्थानों पर छापेमारी की जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज उसके हाथ लगे हैं.

पत्नी ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी तरफ, समीर वानखेड़े के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार मामले पर उनकी पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े ने कहा, “सभी जानते हैं कि उन पर लगाए जा रहे आरोप गलत हैं. ये सिर्फ आरोप हैं और हम सीबीआई की कार्यवाही में पूरा सहयोग कर रहे हैं. हमें कानून पर भरोसा है, और हम एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में जांच एजेंसी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital