Bharat Express DD Free Dish

Vijayadashami 2025

RSS के 100 वर्ष पूरे होने पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्वयंसेवकों का सम्मान किया. उन्‍होंने श्री कल्कि धाम में आयोजित विजयदशमी उत्सव का नेतृत्व किया. उनकी मौजूदगी में स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्ति में भाग लिया.

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम एवं भाजपा नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के ऐशबाग की रामलीला में अपार जनसमूह को संबोधित किया, इस अवसर पर स्वामी यतींद्रानंद महाराज और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को नसीहत दी, उन्हें मर्यादा समझने और बड़े भाई का सम्मान करने की सलाह दी. विजयादशमी के मौके पर उन्होंने जनता को शुभकामनाएं दी.

RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने विजयादशमी पर कहा कि भारत को फिर से आत्मस्वरूप में खड़ा करने का समय आ गया है.

RSS ने विजयादशमी के अवसर पर नागपुर में शस्त्र पूजा के साथ 100वीं वर्षगांठ मनाई. मोहन भागवत ने आधुनिक हथियारों के साथ पूजा की, कार्यक्रम में रामनाथ कोविंद और नितिन गडकरी भी शामिल हुए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयादशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताते हुए समाज में न्याय, सत्य और सद्भाव का संदेश दिया.

विजयादशमी पर रावण दहन के साथ नीलकंठ पक्षी दर्शन की परंपरा भी जुड़ी हुई है. मान्यता है कि इस दिन इसके दर्शन से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. जानें इसका महत्व और धार्मिक मान्यता.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100वां विजयादशमी समारोह नागपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि हैं.