Bharat Express DD Free Dish

PAC की बैठक में सिविल एविएशन को लेकर हंगामा, एयर इंडिया, DGCA और एयरपोर्ट निजीकरण पर विपक्ष का निशाना

Ruckus In PAC Meeting: 8 जुलाई को PAC की बैठक हुई. इसमें जमकर हंगामा हुआ. आखिर विपक्ष ने किन-किन बातों को लेकर सवाल उठाए हैं?

Ruckus In PAC meeting

PAC meeting X@drlaxmanbjp

PAC Meeting: 8 जुलाई 2025, दिन मंगलवार को PAC की बैठक हुई. इसमें जमकर हंगामा हुआ है. जानकारी के अनुसार, आज संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमिटी (PAC) की बैठक में सिविल एविएशन मंत्रालय और उससे जुड़ी एजेंसियों को लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ. DGCA (डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) के अधिकारियों द्वारा पुराने प्रेजेंटेशन पेश किए जाने पर विपक्षी सांसदों ने कड़ा एतराज जताया. बाद में अधिकारियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली.

एयर इंडिया की हालत पर चिंता

बैठक में सबसे ज्यादा सवाल एयर इंडिया की मौजूदा स्थिति को लेकर उठे. विपक्षी सांसदों ने एयरलाइन को हो रहे घाटे, बार-बार होने वाली तकनीकी खामियों, उड़ानों में देरी और हालिया हादसों को लेकर तीखे सवाल पूछे. सूत्र बताते हैं कि एयर इंडिया के CEO ने स्वीकार किया कि जब टाटा ग्रुप ने एयरलाइन को अधिग्रहित किया, तो उसकी स्थिति बेहद खराब थी. आज भी कंपनी पूरी तरह उस संकट से बाहर नहीं निकल सकी है.

यात्रियों पर बढ़ता आर्थिक बोझ

बैठक में एक और अहम मुद्दा यूजर डेवलपमेंट फंड (UDF) को लेकर उठा. एक सांसद ने सवाल किया कि DGCA यात्रियों से UDF के नाम पर कुल वसूली का 60% हिस्सा खुद रख रही है, जबकि एयरलाइनों और इंटरनल सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) से बहुत कम शुल्क लिया जा रहा है. यह स्थिति यात्रियों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल रही है, जबकि एविएशन कंपनियां अपेक्षाकृत राहत में हैं. सवाल यह भी उठा कि क्या यह नीति आम नागरिकों के हित में है?

ये भी पढ़ें: आतंक की दुकान बने Amazon और PayPal? भारत में 2 हमलों के लिए हुआ उपयोग; FATF की रिपोर्ट

एयरपोर्ट निजीकरण पर भी दागे सवाल

विपक्ष ने केंद्र सरकार पर एक और गंभीर आरोप लगाया है कि एक ही उद्योगपति समूह को देश के 7 बड़े एयरपोर्ट्स सौंपे जाने पर पारदर्शिता और नीति निर्माण में पक्षपात का आरोप लगाया गया. सांसदों का कहना था कि यह “संपत्ति का एकाधिकार” है, जो लंबी अवधि में एयरपोर्ट संचालन और यात्रियों की सुविधाओं पर असर डाल सकता है.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read