Rule change February 2026: जनवरी का महीना खत्म होते ही फरवरी की शुरुआत आम बजट के साथ होगी. इस बार नया महीना कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी और खर्चों पर पड़ेगा. रसोई से लेकर सफर और तंबाकु उत्पादों तक कई चीजों के नियम बदलने वाले हैं. आइए जानते हैं एक फरवरी 2026 से लागू होने वाले पांच अहम बदलाव.
पहला बदलाव: LPG सिलेंडर की कीमतें
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की नई दरें तय होती हैं. एक फरवरी को भी घरलू व्यावसायिक और घरेलू सिलेंडर की कीमतें संसेधित होंगी. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की दरों में बदलाव हो सकता है. पिछले महीने दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपये घटकर 1840 रुपये हो गई थी.
दूसरा बदलाव: CNG, PNG और ATF
LPG के साथ ही CNG, PNG और हवाई ईंधन यानि ATF की कीमतें भी एक फरवरी को अपडेट होंगी. ATF की दरों में बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रियों के खर्च पर पड़ता है. जनवरी की शुरुआत में दिल्ली में ATF की कीमत लगभग 7 प्रतिशत कम हुई थी. इस बार भी इन ईंधनों की दरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
तीसरा बदलाव: पान-मसाला और सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स
तंबाकू उत्पादों और पान-मसाला के शौकीनों के लिए बुरी खबर है. एक फरवरी से इन पर ज्यादा टैक्स लगने वाला है. सरकार ने GST क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकरण लागू करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि GST दरों के अलावा स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा उपकरण भी लगेगा जिससे इनकी कीमतें बढ़ जाएंगी.
चौथा बदलाव: फास्टैग नियमों में राहत
कार, जीप और वैन के लिए फास्टैग जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. एक फरवरी से NHAI ने फास्टैग जारी करते समय केवाईसी वेरिफिकेशन की अनिवार्यता खत्म कर दी है. यह बदलाव वाहन मालिकों के लिए राहत लेकर आया है.
ये भी पढ़ें-JIIT नोएडा में शुरू हुआ ICABB-2026, छात्रों ने नृत्य और संगीत से बांधा समा
पांचवा बदलाव: बैंक की छुट्टियां
फरवरी की शुरुआत छुट्टी के साथ होगी. अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें. RBI की वेबसाइट पर जारी सूची के अनुसार साप्ताहिक अवकाश और विशेष मौंको जैसे छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती को मिलाकर फरवरी में करीब 10 दिन बैंक बंद रहेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

