Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Akhilesh Yadav: आज नोएडा आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं को देंगे ‘मिशन 2024’ फतह का मंत्र, राजपाल यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Akhilesh Yadav: मिशन 2024 की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं. अब सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी नोएडा से चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं.

AKHILESH YaDAV

अखिलेश यादव (फोटो ट्विटर)

Edited by Nitish Pandey

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज नोएडा के दौरे पर हैं. विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश दूसरी बार नोएडा आ रहे हैं. अखिलेश दोपहर करीब 12 बजे  सेक्टर-63 में स्वर्गीय राजपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. उसके बाद अखिलेश 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे, उन्हें संबोधित करेंगे.

ये अलग बात है कि मुख्यमंत्री रहने के दौरान अखिलेश 2012 से 2017 के बीच कभी नोएडा नहीं आए. लेकिन अब हालात जुदा है. अखिलेश यादव नोएडा में रैली करने जा रहे हैं. दरअसल, लगभग तीन दशक से एक बात काफी प्रचलित थी कि यूपी का कोई भी सीएम अगर नोएडा का दौरा करता है, वह सत्ता से बाहर हो जाता है.

दशकों से बना था अंधविश्वास

मायावती, जिन्होंने मार्च 2007 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उसी साल नवंबर में एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नोएडा गई थीं. हालांकि, तब बसपा सुप्रीमो के इस कदम को भ्रम तोड़ने के तौर पर देखा गया था, लेकिन 2012 में वे सत्ता से हटा दी गई थीं. मायावती ग्रेटर नोएडा के बादलपुर गांव की रहने वाली हैं.

सपा के नेता स्व. मुलायम सिंह यादव, बीजेपी के राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह ने भी अपने सीएम के कार्यकाल में नोएडा जाने से परहेज किया था. साल 2012 में सीएम बने मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव ने भी नोएडा की व्यक्तिगत यात्रा से बचने का चलन जारी रखा था. साल 2013 में, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोएडा में आयोजित एशियाई विकास बैंक शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुए थे. तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि थे.

नोएडा से लौटने के कुछ दिनों बाद, जून 1988 में मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को पद छोड़ना पड़ा था, जिसके बाद नोएडा को लेकर इस विश्वास ने अपनी जड़ें जमा ली थीं. हालांकि योगी आदित्यनाथ ने ये अंधविश्वास सीएम पद पर रहते तोड़ दिया है. मुख्यमंत्री रहते वो नोएडा आये भी और जीत का परचम भी लहराया.

ये भी पढ़ें: UP VidhanSabha: अखिलेश ने सीएम योगी पर कसा तंज, बोले- गोरखपुर में अभी तक नाला नहीं बनवा पाए, कम से कम स्टेडियम ही बनवा देते

गौरतलब है कि मिशन 2024 की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं. जहां एक ओर राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिये पार्टी को नई संजीवनी दी है, तो वहीं बीजेपी अपने मिशन में पूरी ताकत से जुटी हुई है. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 2024 चुनाव का नोएडा से शंखनाद करने जा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital