Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

संभल के कल्कि धाम में पहली बार होगी कल्कि कथा, जगद्गुरु रामभद्राचार्य करेंगे वाचन

उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्थित कल्कि धाम में 1 से 7 दिसंबर तक पहली कल्कि कथा का आयोजन होगा. जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज कल्कि पुराण पर आधारित कथा का वाचन करेंगे.

Sambhal Kalki Dham: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में इस साल एक ऐतिहासिक अध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है. कल्कि धाम मंदिर परिसर में विश्व की पहली कल्कि कथा का वाचन प्रसिद्ध संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज करने जा रहे हैं. यह आयोजन 1 से 7 दिसंबर तक कल्कि धाम के प्रमुख आचार्य प्रमोद कृष्णम की देखरेख में होगा.

एक नई परंपरा की शुरुआत

यह कथा कल्कि पुराण पर आधारित होगी. माना जा रहा है कि जैसे शुकदेव जी ने पहली बार राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, उसी तरह अब पहली बार कल्कि कथा आम जनमानस को सुनाई जाएगी. अध्यात्म जगत में इसे एक नई परंपरा की शुरुआत माना जा रहा है.

एक भव्य निर्माण की तैयारी

कथा का आयोजन उसी स्थान पर होगा जहां भव्य कल्कि धाम मंदिर का निर्माण तेजी से चल रहा है. खास बात यह है कि बनने वाला यह धाम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से डेढ़ गुना बड़ा होगा और इसका गर्भगृह विश्व का सबसे बड़ा गर्भगृह बनने जा रहा है.

ये भी पढ़ें-“राजनीतिक मतभेद हैं पर लालू परिवार को अपना मानता हूं…”, रोहिणी आचार्य मामले में बोले चिराग

कल्कि धाम मंदिर का ऐतिहासिक शिलान्यास

कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास 19 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद थे. अब दिसंबर में होने वाली यह कथा अध्यात्म प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital