कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम.
Acharya Pramod Krishnam Statement: हैदराबाद से सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा हाल ही में संभल में मुसलमानों के पलायन को लेकर किए गए दावे पर संत समाज से कड़ा जवाब आया है. कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ओवैसी के दावे को झूठा बताते हुए उन पर पलटवार किया और कहा कि “इस्लाम में झूठ बोलना हराम है, लेकिन ओवैसी साहब संभल के बारे में कोरा झूठ फैला रहे हैं.”
इस्लाम में “झूठ”
बोलना “हराम” है @asadowaisi साहब,
और आप “संभल” के बारे में कोरा झूठ बोल रहे हैं के संभल से मुसलमान पलायन कर रहे हैं,
अपराधियों के फ़रार होने को “पलायन”
कहना जायज़ नहीं है,
आपके ख़िलाफ़ तो “फ़तवा” जारी होना चाहिये.— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) February 20, 2025
क्या है पूरा मामला?
16 फरवरी को असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट कर दावा किया कि संभल में मुसलमानों को डर और जुल्म की वजह से अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके खिलाफ सामूहिक सजा दी जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जब हिंदू पलायन की अफवाह फैलाई गई थी.
आचार्य प्रमोद कृष्णम की प्रतिक्रिया
ओवैसी के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्कि धाम, ऐंचोड़ा कंबोह, संभल के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें आड़े हाथों लिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर ओवैसी को टैग करते हुए लिखा—
“इस्लाम में झूठ बोलना हराम है, ओवैसी साहब. और आप संभल के बारे में कोरा झूठ बोल रहे हैं कि मुसलमान पलायन कर रहे हैं. अपराधियों के फ़रार होने को ‘पलायन’ कहना जायज़ नहीं है. आपके खिलाफ तो ‘फतवा’ जारी होना चाहिए.”
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्पष्ट रूप से कहा कि संभल में किसी भी समुदाय का पलायन नहीं हो रहा, बल्कि अपराधियों पर प्रशासन की सख्ती बढ़ने से कुछ अपराधी खुद ही भाग रहे हैं. इसे धार्मिक रंग देना सरासर गलत है.
क्या कहते हैं प्रशासन और स्थानीय लोग?
स्थानीय प्रशासन ने इस मामले पर अभी तक कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन कुछ अधिकारियों ने अनौपचारिक रूप से संकेत दिया है कि यह ‘पलायन’ नहीं बल्कि पुलिस की कार्रवाई का असर है. वहीं, कई स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस दबाव जरूर बढ़ा है, लेकिन धार्मिक आधार पर किसी को टारगेट नहीं किया जा रहा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




