Samrat Choudhary Bihar CM
बिहार में नीतीश युग के बाद ‘सम्राट युग’ की शुरुआत लगभग हो चुकी है. मंगलवार (14 अप्रैल) को एनडीए विधायक दल की बैठक में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary)को अपना नेता चुन लिया गया है. इसी के साथ वो बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ कल लेंगे. मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद से बधाइयों का दौर शुरू हो गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि, ‘बिहार को नया सम्राट मुबारक हो’.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को सीएम के लिए चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि, ‘बिहार में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई और मेरी शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित बिहार के संकल्प को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी, ऐसा मेरा पक्का विश्वास है.’
CM मोहन यादव ने सम्राट चौधरी को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुनने जाने पर बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘सम्राट चौधरी को बिहार में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व बिहार को विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.’
माननीय श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व बिहार को विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।@samrat4bjp pic.twitter.com/a7IZ2h91Gg
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 14, 2026
बिहार को नया सम्राट मुबारक- जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी को सीएम चुने जाने के लिए बधाई दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पर लिखा, ‘पुत्रवत सम्राट चौधरी जी को बिहार भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुने जाने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. बिहार को नया सम्राट मुबारक हो.’
आज बिहार विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहा जिसमें मेरे पुत्रवत सम्राट चौधरी जी को विधानमंडल दल का नेता चुना गया।
कल सम्राट जी बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शकुनी भाई को विशेष बधाई एवं शुभकामनाएँ।… pic.twitter.com/zWB4dx5AtM— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) April 14, 2026
झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन ने भी दी बधाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और चंपई सोरेन ने भी सम्राट चौधरी को बधाई दी देते हुए एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. मुझे आशा है कि आपके नेतृत्व में बनने जा रही बिहार की डबल इंजन की सरकार, निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को दुगुनी रफ्तार से आगे बढ़ाएगी.’
बिहार में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे आशा है कि आपके नेतृत्व में बनने जा रही बिहार की डबल इंजन की सरकार, निवर्तमान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को दुगुनी रफ्तार से आगे बढ़ाएगी। pic.twitter.com/ltrhe0tESs
— Champai Soren (@ChampaiSoren) April 14, 2026
गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को दी बधाई
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी को सीएम चुने जाने पर बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने पर हार्दिक अभिनंदन. आपके कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में सुशासन और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे. उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं.’
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
