Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

PM Modi: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. नेताओं ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और बिहार के विकास की कामना की.

samrat-choudhary-birthday-wishes-pm-modi-yogi

पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

PM Modi: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. नेताओं ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास की गति और तेज होने की उम्मीद जताई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बधाई अपने एक्स पोस्ट में दी. जहां उन्होंने कहा,

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. वे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने और लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें.

योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट चौधरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए माता जानकी से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की. उन्होंने एक्स पर लिखा,

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. माता जानकी आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुयशपूर्ण जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है.

वहीं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि ईश्वर से सम्राट चौधरी के स्वस्थ, सुदीर्घ और वैभवशाली जीवन की कामना करता हूं.

भजनलाल शर्मा और नायब सैनी ने क्या कहा?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सम्राट चौधरी को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुए. उन्होंने प्रभु श्रीराम से मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी एक्स पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा कि ईश्वर सम्राट चौधरी को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा की अनवरत ऊर्जा प्रदान करें. साथ ही उनके नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुए.

केंद्रीय मंत्री और डिप्टी CM ने भी दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सम्राट चौधरी को कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने देवाधिदेव महादेव से उनके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की.

ये भी पढ़ें- तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस रवाना होंगे PM मोदी, आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रभु श्रीराम से सम्राट चौधरी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026