Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand News: सनातन महापंचायत ने की मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात, रामनवमी पर राजधानी रांची में पुष्प वर्षा की मांग

Jharkhand News: सनातन महापंचायत का प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात कर उनसे आग्रह किया कि वह भी रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हों.

Jharkhand News

चंपई सोरेन को पत्र सौंपते सभी सदस्य

Jharkhand News: सनातन महापंचायत के सात सदस्य प्रतिनिधि मंडल झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिलकर सनातन के महान आस्था के पर्व रामनवमी शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा करने के संबंध में चर्चा कर जानकारी दी और मांग पत्र देकर कहा कि लगातार रामनवमी शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा होती रही है.

सनातन महापंचायत के माध्यम से आग्रह भी कि पहले भी शोभायात्रा पर संध्या 5 बजे मुख्य मार्ग में फिरायालाल चौक से तपोवन मंदिर के बीच पुष्प वर्षा की परंपरा रही है. लाखो रामभक्त शोभायात्रा में शामिल रहते है. कृपया इस परंपरा को आगे बढ़ाने का पुनीत कार्य आपके मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पे इस साल भी जारी रहे, हम सभी सनातनी भाई बंधु आपसे आग्रह करते है.

सनातन महापंचायत ने माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस शोभायात्रा में वो भी शामिल हो. प्रतिनिधि मंडल में मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा, संरक्षक संजय कुमार जायसवाल, संरक्षक रामधन बर्मन, संजोजक संजय मिनोचा, युवा बिंग के संजय महतो, बबन बैठा मुख्य सलाहकार राजू कटपा शामिल रहे.

ये भी पढ़ें- भाजपा ने इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बोला बड़ा हमला, 21 अप्रैल की रैली को उलगुलान रैली की जगह भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital