देश

‘संदीप सिंह ने देश छोड़ने के नाम पर दिया एक करोड़ का ऑफर, कहा- सब भूल जाओ’- महिला कोच ने लगाए गंभीर आरोप

Sandeep Singh: हरियाणा सरकार में खेल मंत्री रहे संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न के मामले में जांच तेज हो गई है. संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाली महिला जूनियर कोच ने अब संदीप सिंह पर एक और बड़ा आरोप लगाया है. दरअसल, महिला कोच मंगलवार को एसआईटी (SIT) के पेश हुई. इस दौरान उन्होंने पूछताछ में एसआईटी को बताया कि आरोपी मंत्री ने उसे एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया है. इसके साथ ही उसे एक महीने के लिए देश छोड़ने को कहा है. बता दें कि यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद संदीप सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.

वहीं इस मामले में एसआईटी (SIT) ने महिला से सेक्टर-26 में 8 घंटे तक पूछताछ की. खबरों के मुताबिक, अधिकारियों ने महिला से 45 से ज्यादा सवाल पूछे. पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया है कि मुझे संदीप सिंह के कॉल और मैसेज आ रहे हैं. वो मुझको मुकदमा वापस लेने के लिए 1 करोड़ रुपये का ऑफर दे रहा है. इसके साथ ही एक महीने के लिए विदेश चले जाने को कह रहे हैं.

न्याय मिलने तक मैं लड़ाई जारी रखूंगी- महिला कोच

वहीं महिला ने इस मामले में सबूत के तौर पर अपना मोबाइल एसआईटी के पास जमा कर दिया है. एसआईटी (SIT) ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है. जूनियर महिला कोच ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि उसे देश छोड़ने के लिए 1 करोड़ रुपये की पेशकश की गई और ‘मामले के बारे में भूल जाओ’ कहा गया. महिला कोच ने आगे कहा,” अब तक मैं चंडीगढ़ पुलिस की तरफ मामले में की गई प्रगति से संतुष्ट हूं. मैं एसआईटी के सामने पेश हुई और अपना बयान दर्ज कराया और इसके साथ ही अपना फोन SIT को जमा करा दिया. उन्होंने कहा न्याय मिलने तक मैं लड़ाई जारी रखूंगी. मंत्री अभी भी सरकार में हैं.

ये भी पढ़ें- Bengaluru Airport पर चेकिंग के नाम पर उतरवाए महिला के कपड़े? म्यूजिशियन ने लगाए सनसनीखेज आरोप

संदीप से एक बार भी पूछताछ नहीं हुई- वकील

वहीं महिला कोच के वकील ने कहा कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में संदीप सिंह से एक बार भी पूछताछ नहीं की है. वकील ने कहा, ”उन पर जो धाराएं लगी हैं. उसके आधार पर पुलिस को संदीप सिंह को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए”. उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है. पीड़िता के घर पर कई बार पुलिस आ चुकी है और लगाता फोन आ रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

24 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

40 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

47 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

49 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

52 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

56 minutes ago