Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली पुलिस को मिला नया आयुक्त, सतीश गोलचा को सौंपी जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया है. वह अब तक दिल्ली के जेल महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे. सख्त और अनुशासित अधिकारी माने जाने वाले गोलचा की नियुक्ति को राजधानी की कानून-व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है.

केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त की नियुक्ति कर दी है. 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, गोलचा कार्यभार संभालने की तिथि से इस पद पर कार्यरत रहेंगे और अगले आदेश तक दिल्ली पुलिस आयुक्त बने रहेंगे.

सतीश गोलचा अब तक दिल्ली के जेल महानिदेशक (डीजी, प्रिज़न्स) के पद पर कार्यरत थे. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है और उन्हें एक सख्त और अनुशासित अधिकारी माना जाता है.

गृह मंत्रालय के आदेश पर निदेशक अनीश मुरलीधरन के हस्ताक्षर हैं. आदेश की प्रतिलिपि दिल्ली के मुख्य सचिव, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है.

सतीश गोलचा की नियुक्ति को राजधानी की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.


ये भी पढ़े: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के सुरक्षा घेरे में बदलाव, मिलेगा जेड श्रेणी का सीआरपीएफ सिक्योरिटी कवर


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital