महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
जोधपुर पुलिस का वीडियो वायरल
Jodhpur Police: सावन का महीना शुरू हो गया है और भोले की भक्ति का रंग हर किसी पर चढ़ा हुआ है. चाहे वह किसी भी तरह का काम करता हो. जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाली पुलिस को अक्सर आपने कानून व्यवस्था संभालते हुए देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस का एक अलग ही रूप दिख रहा है. वीडियो राजस्थान की जोधपुर पुलिस का है और इसके वायरल होते ही खूब चर्चे हो रहे हैं. क्योंकि पुलिस के जवान वर्दी पहनकर मंदिर में भजन कीर्तन कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मियों के हाथ में हथियारों के बजाय ढोल-मजीरे नजर आ रहे हैं. वर्दी पहने हुए सभी पुलिसकर्मी भगवान शिव की भक्ति में लीन हैं.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. क्योंकि ज्यादातर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो वर्दी में भजन-कीर्तन करने को गलत बता रहे हैं.
खबरों की मुताबिक, यह वीडियो जोधपुर पुलिस लाइन परिसर में बने मंदिर का है. जोधपुर पुलिस ने सावन महीने के पहले सोमवार को भजन-कीर्तन का आयोजन किया था. वायरल इस वीडियो में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के जवान शिव की भक्ति में मशगूल दिखाई पड़ रहे हैं और इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं. संध्या आरती के बाद इन जवानों ने मंदिर में कीर्तन किया. इस वीडियो में पुलिसकर्मी शिवभक्ति के रंग में रंगे हुए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. PushkarPolice01 नामक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो को प्रकाश सिंह लखनपुर नामक ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है.
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट से ईडी निदेशक संजय मिश्रा को बड़ी राहत, कहा- सरकार के पास कार्यकाल विस्तार के लिए संशोधन की शक्ति
उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि जोधपुर पुलिस कमिश्नररेट जोधपुर में पुलिस कर्मियों द्वारा श्रावण भजन कीर्तन. वीडियो के शेयर होते ही इसके तेजी से लाइक मिल और व्यूज मिल रहे हैं. वहीं आप इस वीडियो पर बहुत से लोगों के कमेंट्स देख सकते हैं. कई अन्य यूज़र्स ने इस भजन के वीडियो को शेयर किया है.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…