Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Flood: दिल्ली में ‘जलप्रलय’, रविवार तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं. स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है.

Delhi Flood

दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात

Delhi Flood: भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. केजरीवाल सरकार ने निचले इलाके से लोगों को बाहर निकाला है. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपील की है कि जब ज्यादा जरूरी हो तभी घरों से निकले. इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली के कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि DDMA की बैठक हुई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं. स्कूल, विश्वविद्यालय को रविवार तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है. सरकारी दफ्तर जो अत्यावश्यक सेवाएं देतें हैं उनको छोड़कर सभी अन्य सरकारी दफ्तरों को घर से काम करने के लिए कहा गया है. नीजि दफ्तरों से भी इसकी अपील की गई है. अगले एक-दो दिन दिल्ली के लोगों को पानी की दिक़्कत होने वाली है.

होने वाली है पानी की किल्लत

केजरीवाल ने आगे कहा कि अगले-दो तीन दिनों तक पानी की किल्लत होने वाली है. ऐसे में देखना होगा कि आगे की तैयारियों के और क्या ऑप्शन देख सकते हैं. इसके अलावा दिल्ली में सरकारी दफ्तरों को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि नीजि क्षेत्र के लिए एडवाइजरी जारी करेंगे. जरूरी सामान के अलावा बाकी सभी कमर्शियल वाहनों का दिल्ली में प्रवेश नहीं होगा.

पुराने रेलवे पुल को किया गया बंद

बाढ़ का आलम यह है कि सड़क और रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन दिनों में यमुना के जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. सुबह 8 बजे नदी का जलस्तर रिकॉर्ड 208.48 मीटर पर था और अभी भी तेजी से बढ़ रहा है. यमुना नदी का जलस्तर रविवार सुबह 11 बजे 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार शाम 5 बजे 205.4 मीटर हो गया था, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया. पानी निचले इलाके के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में भर रहा है. सीएम केजरीवाल के घर में भी पानी घुस गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital