Bharat Express DD Free Dish

यूफ्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर सर्च चौथे दिन भी जारी, 500 करोड़ के मिले बोगस ट्रांजैक्शन

यूफ्लेक्स सर्च में शेल कंपनियों का दायरा 10 से बढ़कर अब 40 हो गया है. इन कंपनियों में बोगस ट्रांजैक्शन किए गए हैं.

Uflex

यूफ्लेक्स कंपनी पर IT की रेड (फोटो IANS)

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

यूफ्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की सर्च के 60 घंटे से भी अधिक बीत चुके है. बोगस ट्रांजैक्शन का दायरा अब 150 करोड़ से बढ़कर 500 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं नोएडा के बाहर 15 स्थानों पर सर्च पूरी कर ली गई है और एनसीआर में 10 स्थानों पर सर्च बढ़ा दी गई है. यानी एनसीआर को मिलाकर 66 स्थानों पर सर्च जारी है.

कंपनी के परिसर को किया सील

नोएडा में कंपनी के एक परिसर सेक्टर-34 और दिल्ली के शाहदरा के एक परिसर को सील किया गया है. यहां ट्रांजैक्शन की डिटेल मिली थी. लेकिन जब टीम पहुंची तो वो परिसर खाली थे. इसलिए उनको सील किया गया है. कैपिटल गेन में 209 करोड़ के शेयर 200 करोड़ में दिखाए गए हैं. इसे आसान भाषा में समझे तो कैपिटल एसेट की बिक्री से होने वाले फायदा को कैपिटल गेन या पूंजीगत फायदा कहा जाता है. कैपिटल एसेट घर, जमीन, स्टॉक, म्यूचुअल फंड, गहने, ट्रेडमार्क आदि जैसे निवेश हैं. फायदा को ‘आय’ माना जाता है, इसलिए उसी वर्ष उस विशेष राशि पर टैक्स देना होता है, जिस वर्ष आपने इसे बेचा है.

ये भी पढ़े:- Amit Shah: गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जमकर सुनाई खरी खोटी, परिवारवाद पर भी घेरा

कंपनियों में किए बोगस ट्रांजैक्शन

यूफ्लेक्स सर्च में शेल कंपनियों का दायरा 10 से बढ़कर अब 40 हो गया है. इन कंपनियों में बोगस ट्रांजैक्शन किए गए हैं. जिनकी डिटेल खंगाली जा रही है. इन कंपनियों में जो डायरेक्टर हैं उनकी डिटेल निकाली जा रही है. यूफ्लेक्स ग्रुप पर सर्च के 60 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं. एनसीआर में करीब 600 और बाहर करीब 150 लोगों की टीम सर्च कर रही है. 20 अकाउंट ऐसे मिले हैं जो बहुत ही गरीब तबके के लोगों के हैं. जिनके मकान भी एक कमरे के ही हैं. इन लोगों के खातों से 5 करोड़ से 50 करोड़ रुपए तक ट्रांजैक्शन के दस्तावेज मिले हैं. 15 लॉकर मिले हैं. जिनको जल्द खुलवाया जाएगा. सर्च के दौरान जम्मू में करीब 100 करोड़ रुपए के संदिग्ध लेन देन के दस्तावेज मिले हैं. इनकी जांच की जा रही है.

-आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read