Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, कई इलाकों में घेराबंदी

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद कई इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. सुरनकोट, मेंढर और गुरसाई में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Jammu and Kashmir
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने करीब एक दर्जन जगहों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. अधिकारियों ने बताया कि मेंढर, सुरनकोट और गुरसाई इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद यह अभियान चलाया गया.

पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने चलाया सर्च ऑपरेशन

स्थानीय पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने सुरनकोट के निचले चनान, सैर, सनाई जंगल, चिटी भटी और फजलाबाद, मेंढर के दराई जंगल और आसपास के इलाके, साथ ही गुरसाई के खोखर मोहल्ला, कांडी और गलहट्टा में सर्च ऑपरेशन चलाया.

-भारत एक्सप्रेस

विकास अब्रोल-रिपोर्टर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital