प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे एक ऐतिहासिक पल बताया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में जनसेवा को ही सर्वोपरि रखने की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक है, जब पीएम मोदी ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का लोकार्पण किया है.
भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में जनसेवा को ही सर्वोपरि रखने की दिशा में आज का दिन ऐतिहासिक है, जब मोदी जी ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का लोकार्पण किया है।
यह ‘सेवा तीर्थ’ पिछले 11 वर्षों से मोदी जी के नेतृत्व में सेवा-भाव से चल रही सरकार के संकल्प का प्रतीक है। हर… pic.twitter.com/pZiAtOsi0x
— Amit Shah (@AmitShah) February 13, 2026
यह ‘सेवा तीर्थ’ पिछले 11 वर्षों से पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा-भाव से चल रही सरकार के संकल्प का प्रतीक है. हर देशवासी तक विकास और जन-कल्याणकारी कार्यों की पहुंच सुनिश्चित कर, विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में यह मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है.
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन नए भारत की आधुनिक कार्य-संस्कृति के एक गौरवशाली अध्याय की शुरुआत है. यह परिसर अत्याधुनिक कार्यालय होने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के उस विजन का जीवंत स्वरूप है, जहां सेवा को ही सबसे पवित्र कर्तव्य माना गया है.
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन नए भारत की आधुनिक कार्य-संस्कृति के एक गौरवशाली अध्याय की शुरुआत है। यह परिसर अत्याधुनिक कार्यालय होने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के उस विजन का जीवंत स्वरूप है, जहाँ सेवा को ही सबसे पवित्र कर्तव्य… pic.twitter.com/mbOi3P6BNE
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 13, 2026
प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय का एक ही छत के नीचे आना शासन प्रक्रियाओं को अत्यंत सरल बनाने तथा जनता के लिए व्यवस्थाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के संकल्प को सिद्ध करता है. सेवा तीर्थ से नीतियों के क्रियान्वयन में अधिक सुगमता आएगी तथा विकसित भारत के हमारे साझा संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी. इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन.
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ को राष्ट्र को समर्पित किया.
‘नागरिक देवो भवः’ के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी ने आज सेवा तीर्थ को राष्ट्र को समर्पित किया।
इस आधुनिक परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय अब एक ही स्मार्ट कार्यालय में एकीकृत रूप से कार्य… pic.twitter.com/TeiXpA4dPN
— Manohar Lal (@mlkhattar) February 13, 2026
इस आधुनिक परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय अब एक ही स्मार्ट कार्यालय में एकीकृत रूप से कार्य करेंगे. पेपरलेस कार्य-संस्कृति, डिजिटल अभिलेखागार तथा अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंस कक्षों से सुसज्जित यह परिसर प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव और बेहतर समन्वय का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का अनावरण, अब कर्तव्य भवन के जरिए डिजिटल इंडिया को मिलेगी नई शक्ति
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

