Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

संपत्ति और गहनों के लालच में कलयुगी बेटे ने फावड़े से काटकर की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Shahdol Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी थाना क्षेत्र के ग्राम दरैन (बहाटोला) में संपत्ति और जेवर हड़पने के लिए बेटे कौशल ने अपनी मां प्रेम बाई की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी. सनसनीखेज वारदात के बाद सीधी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कलयुगी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

Shahdol Mother Murder Case Son Arrested

Shahdol Mother Murder Case Son Arrested

Shahdol Murder Case: रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात मध्य प्रदेश के सीधी थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां एक कलयुगी बेटे ने संपत्ति और सोने-चांदी के जेवर हड़पने के लालच में अपनी ही सगी मां की नृशंस हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

फावड़े से हमला कर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सीधी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दरैन के बहाटोला की है. मृतका की पहचान प्रेम बाई के रूप में हुई है. आरोपी बेटे कौशल का अपनी मां के साथ संपत्ति और गहनों को लेकर विवाद चल रहा था. घटना वाले दिन बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से और लालच में अंधे होकर कौशल ने घर में रखे फावड़े से अपनी मां प्रेम बाई पर जानलेवा हमला कर दिया. सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण प्रेम बाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

संपत्ति और जेवर का लालच बना हत्या की वजह

प्राथमिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात साफ हुई है कि हत्या के पीछे की मुख्य वजह संपत्ति और जेवर का विवाद था. कौशल काफी समय से अपनी मां पर जायदाद और गहने उसके नाम करने का दबाव बना रहा था. मां द्वारा इनकार करने पर उसने इस खौफनाक कदम को अंजाम दे डाला. ममता को शर्मसार करने वाली इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया.

यह भी पढ़ें: सड़क चौड़ीकरण के कारण मदीना मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, सियासत तेज, विपक्ष ने बताया धर्म की राजनीति

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही सीधी पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी बेटे कौशल को गिरफ्तार कर लिया. सीधी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा.

भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital