Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Maharashtra Politics: बगावत के बाद एक्शन में शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को NCP से निकाला

Maharashtra Politics: अजित पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल भी राजभवन पहुंचे थे जहां शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवनियुक्त डिप्टी सीएम के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मौजूद रहे.

sharad pawar

शरद पवार व प्रफुल्ल पटेल

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी बगावत के बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. रविवार को अजित पवार और उनके साथ 8 विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए थे. अजित पवार ने शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ली. वहीं छगन भुजबल ने भी मंत्रीपद की शपथ ली थी. इसके बाद एनसीपी में टूट की आशंका जताई जाने लगी है. हालांकि, शरद पवार ने मोर्चा संभालते हुए इस बगावत के खिलाफ पहली कार्रवाई की है.

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक्शन

प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में बर्खास्त किया गया है. दूसरी तरफ, पार्टी से निकाले जाने के बाद प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि वे अजित पवार के नेतृत्व में सरकार में शामिल हुए थे. पटेल ने कहा कि हमने एनसीपी के तौर पर कुछ फैसले लिए हैं. आधिकारिक तौर पर एनसीपी ने मुझे कार्यकारी अध्यक्ष का पद दिया था.

प्रफुल्ल पटेल ने सुनील तटकरे को नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष

प्रफुल्ल पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते मैंने महाराष्ट्र (प्रदेश अध्यक्ष) कि ज़िम्मेदारी सुनील तटकरे को देने का फैसला किया है. वहीं अनिल भाईदास पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा में NCP के मुख्य सचेतक होंगे.” प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष जयंत पाटिल को उनके पद से हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने की बड़ी घोषणा, अब सुप्रीम कोर्ट में मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

इस ऐलान के बाद सुनील तटकरे ने कहा कि उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है. तटकरे ने कहा, “मैं महाराष्ट्र में पार्टी को मज़बूत करूंगा. मैंने पार्टी के सभी नेताओं को विश्वास में लिया है. मैंने सभी विधायकों और ज़िला परिषद नेताओं की बैठक भी बुलाई है.”

इस बीच जब मीडियाकर्मियों ने एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम को लेकर सवाल किया तो अजित पवार ने कहा, “क्या आप भूल गए हैं कि शरद पवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.” बता दें कि अजित पवार और अन्य विधायकों की बगावत के बाद एनसीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया है. कई इलाकों में बगावत करने वाले नेताओं के पोस्टर फाड़ दिए गए और उन पर कालिख पोत दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital