Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Maharashtra Politics: “न टायर्ड हूं, ना ही रिटायर्ड, मैं तो फायर हूं..”, अटल जी के इस लाइन से चाचा शरद ने भतीजे अजीत पर किया पलटवार

शरद पवार ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि मोरारजी देसाई किस उम्र में प्रधान मंत्री बने? मैं मंत्री, प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता. मैं बस लोगों की सेवा करना चाहता हूं.

शरद पवार ( फाइल फोटो)

शरद पवार ( फाइल फोटो)

Maharashtra Politics: राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को अजित पवार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने अपने भतीजे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि न मैं टायर्ड हूं, न मैं रिटायर्ड हूं, मैं फायर हूं. दरअसल, अजित पवार ने शरद पवार को सुझाव दिया ता कि उन्हें सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए. शरद पवार ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि मोरारजी देसाई किस उम्र में प्रधान मंत्री बने? मैं मंत्री, प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता. मैं बस लोगों की सेवा करना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि वे मुझे रिटायर होने के लिए कहने वाले कौन होते हैं? मैं इस उम्र में भी काम कर सकता हू्ं. इतना ही नहीं, शरद पवार ने कहा कि मैं परिवार के बाहर पारिवारिक मुद्दों पर चर्चा करना नहीं चाहता.

यह भी पढ़ें: पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस ने कहा- ‘गली गली में शोर है, BJP से भारतीय जनता बोर है..’ जानिए फिर Modi समर्थकों से कैसे मिला जवाब

आमने-सामने चचा-भतीजा

बता दें कि महाराष्ट्र में इनदिनों राजनीतिक संकट पैदा हो गया है. भतीजा अजीत चाचा शरद पवार के खिलाफ चले गए हैं. जिसके परिणामस्वरूप लगभग 25 साल पुरानी पार्टी के स्वामित्व के लिए लड़ाई शुरू हो गई है. अजित पवार 37 अन्य विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए और उन्होंने एनसीपी पर नियंत्रण का दावा किया है. हालांकि शरद पवार ने दावा किया है कि वह अभी भी एनसीपी के अध्यक्ष हैं. इस बीच, यह सामने आया है कि चुनाव आयोग को एक हलफनामे के माध्यम से सूचित किया गया था कि अजित पवार को 30 जून, 2023 के एक प्रस्ताव के माध्यम से एनसीपी प्रमुख चुना गया था, जिस पर पार्टी के विधायी और संगठनात्मक दोनों विंग के सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे.

-भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest