Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sharad Yadav Passes Away: JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, बेटी सुभाषिनी ने दी जानकारी

Sharad Yadav: शरद यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से बिगड़ती जा रही थी, जिसकी वजह से उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.

Sharad Yadav Passes Away

शरद यादव (फाइल फोटो)

Sharad Yadav Passes Away: जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी बेटी ने इस खबर की पुष्टि की है. 75 साल की उम्र में शरद यादव ने अंतिम सांस ली. उनकी बेटी सुभाषनी यादव ने ट्विटर पर लिखा कि पापा नहीं रहे. शरद यादव जेडीयू के अध्यक्ष के साथ ही केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे.

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की तबीयत पिछले कई दिनों से बिगड़ती जा रही थी, जिसकी वजह से उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ. अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया. वे डॉ. लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे. मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं, ओम शांति.”

ये भी पढ़ें: PM Modi Security Breach: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, हुबली में रोड शो के दौरान अचानक करीब पहुंचा शख्स

बता दें कि शरद यादव ने 1999-2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के नेृतृत्व वाली सरकार में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी. 2003 में शरद यादव जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष बने थे. वे 7 बार लोकसभा और 3 बार राज्यसभा सांसद रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital