Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

शशी थरूर का बिलावल भुट्टो को रगड़ा – ‘अगर जंग हुई तो आपका ज्यादा खून बहेगा’

Shashi Tharoor: शशी थरूर ने बिलावल भुट्टो की धमकी का जवाब दिया, “खून बहेगा तो आपका हिस्सा ज्यादा होगा.” सिंधु जल संधि निलंबन पर पाकिस्तान की उकसावे वाली बयानबाजी की निंदा. भारत ने दी कड़ी चेतावनी.

shashi tharoor

शशि थरूर. (फाइल फोटो)

Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के सिंधु जल संधि निलंबन पर दिए गए उत्तेजक बयान की कड़ी निंदा की. भुट्टो ने कहा था कि सिंधु नदी पाकिस्तान की है और इसमें ‘या तो पानी बहेगा या भारत का खून.’ जवाब में थरूर ने रविवार को कहा, “पाकिस्तान की धमकी उकसावे वाली है. भारत का कोई आक्रामक इरादा नहीं, लेकिन अगर वे कुछ करते हैं, तो उन्हें जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए. खून बहेगा, तो उनका हिस्सा ज्यादा होगा.”

भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर

थरूर (Shashi Tharoor)  ने भारत की ‘नो फर्स्ट यूज’ परमाणु नीति को दोहराते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक नहीं है, लेकिन उसकी हरकतों का जवाब देने में सक्षम है. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को समझना होगा कि वे भारतीयों को मार नहीं सकते. हम उनकी धमकियों से डरते नहीं.”

सिंधु जल संधि विवाद

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत ने 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया, जो पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चेनाब नदियों के 80% पानी की पहुंच देती है. भारत के इस कदम का पाकिस्तान विरोध कर रहा है. थरूर ने स्पष्ट किया कि भारत अपने लोगों को नुकसान नहीं चाहता, लेकिन पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देना जानता है.

पाकिस्तान को चेतावनी

थरूर ने कहा, “भारत पाकिस्तान से चिंतित नहीं है और न ही उसके लोगों को नुकसान पहुंचाने की मंशा रखता है. लेकिन अगर वे भारत के खिलाफ कोई कदम उठाते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.” यह विवाद भारत-पाकिस्तान तनाव को और गहरा सकता है.

ये भी पढ़ें: अदाणी ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का सीएम योगी ने लिया जायजा….समूह के अधिकारी रहे उपस्थित

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital