Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“सत्ता का अहंकार साफ दिखाई दे रहा, अहंकारी लोग सरकार में बैठे हैं”, प्रह्लाद जोशी के बयान पर शशि थरूर का पलटवार

विपक्ष के INDIA गठबंधन पर बीजेपी लगातार हमले बोल रही है. बीजेपी ने इंडिया गठबंधन को घमंडिया अलायंस बताया है. जिसको लेकर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है.

प्रह्लाद जोशी के बयान पर शशि थरूर का पलटवार

विपक्ष के INDIA गठबंधन पर बीजेपी लगातार हमले बोल रही है. बीजेपी ने इंडिया गठबंधन को घमंडिया अलायंस बताया है. जिसको लेकर अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अहंकारी लोग खुद सत्ता में बैठे हुए हैं.

प्रह्लाद जोशी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

बता दें कि बीजेपी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर परिवर्तन यात्रा निकाल रही है. जिसमें शामिल होने के लिए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी दूदू पहुंचे थे. जहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDIA पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि ” कुछ लोग इसे INDIA अलायंस कह रहे हैं, लेकिन आप दो बार अलायंस नहीं कह सकते हैं. ये I.N.D.I.A अलायंस नहीं है बल्कि घमंडी अलायंस है.”

सत्ता का अंहकार साफ दिखाई दे रहा है- शशि थरूर

प्रह्लाद जोशी के इस बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार करते हुए कहा कि ” सत्ता का अहंकार साफ दिखाई दे रहा है. इसलिए विपक्ष के लिए घमंड शब्द का इस्तेमाल थोड़ा गैरजरूरी और निरर्थक है. शशि थरूर ने आगे कहा कि जो अहंकारी लोग हैं, वे सत्ता में बैठे हुए हैं. हम रोज यही देख रहे हैं, मुझे साफ तौर पर लगता है कि हमने जो गठबंधन का नाम दिया है उससे उन्हें परेशानी हो रही है.

“इंडिया-भारत दोनों संविधान में पहले से हैं”

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के बयानों पर उन्हें इस तरह से बोलना पड़ रहा है. यहां तक कि इन दिनों भारत नाम पर जोर देने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने भारत बनाम इंडिया की के विवाद पर कहा कि देश का इंडिया और भारत संविधान में पहले से ही है, ऐसे में इनमें से किसी भी एक का इस्तेमाल करने में किसी को क्यों समस्या हो रही है.

यह भी पढ़ें- Sanatana Dharma: “सनातन को बदनाम करने वालों का 2024 में मोक्ष होने वाला है” रामदेव बोले- काशी पहले से दिव्य थी, मोदी ने भव्यता दिलाई

बता दें कि विपक्षी पार्टियों ने INDIA गठबंधन बनाया है. जिसमें देश के 28 राजनीतिक दल शामिल हैं. इन सभी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एकसाथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital