Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मौत के मुंह से बाहर निकला शिवम, 150 फीट गहरे बोरवेल से गिरने के बाद NDRF की टीम ने ऐसे बचाई जान

जब शिवम को बोरवेल से निकाला गया तो वो रो रहा था. वो अभी होश में है. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा है. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

मौत के मुंह से बाहर निकला शिवम

मौत के मुंह से बाहर निकला शिवम

Bihar News: बिहार के नालंदा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 4 साल के शिवम को बचा लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम ने 5 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. शिवम को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की एक टीम उसकी देखभाल कर रही है. जब शिवम को बोरवेल से निकाला गया तो वो रो रहा था. वो अभी होश में है. रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा है. बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चे को बचाने के लिए कई मशीनों का सहारा भी लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेश को पूरा किया है.

खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया था शिवम

बताया गया है कि रविवार सुबह शिवम खेलते वक्त बोरवेल में गिर गया था. किसी परिजन ने बोरवेल में गिरते शिवम को देख लिया . तत्काल स्थानीय थाना को सूचना दी गई, जिसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जब पुलिस वाले शिवम को निकालने में कामयाब नहीं हुए तो एनडीआरएफ की टीम से मदद ली गई. एनडीआरएफ की टीम ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

यह भी पढ़ें: BYJU’S के ऑफिस में बवाल, महिला कर्मचारी ने इंसेंटिव नहीं मिलने पर किया हंगामा, देखें Viral Video

एनडीआरएफ ने ऐसे किया रेस्क्यू

शिवम की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले बोरवेल में कैमरा डाला गया. कैमरे में शिवम एक जगह पर फंसा दिखाई दे रहा था. गहराई करीब 60 फीट थी. बोरवेल में जहां शिवम फंसा हुआ था उसके ठीक नीचे पानी भी दिखाई दे रहा था. ऊपर से रस्सी के सहारे खाने-पीने की चीजें भी पहुंचाई गई, लेकिन बच्चा समझ नहीं पाया. शिवम रुक रुक कर प्रतिक्रिया दे रहा था. एनडीआरएफ की टीम ने सूझबूझ से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. डीएम ने कहा कि बोरवेल को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital