महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
शिवपाल सिंह यादव (फोटो फाइल)
UP Politics: उत्तर प्रदेश में हुए घोसी उपचुनाव 2023 में समाजवादी पार्टी ने बंपर मतों से जीत हासिल कर बीजेपी को बड़ी मात दे दी. उपचुनाव के दिन गिनती के दौरान यूपी के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी (NIshad Party) के अध्यक्ष संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने पाकिस्तान को लेकर एक बयान दिया था. अब इस पाकिस्तान वाले बयान पर सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने तगड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि, “ये बहुत हल्के लोग हैं जो रहते तो हिन्दुस्तान में हैं, लेकिन बात हमेशा पाकिस्तान की करते हैं”. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि संजय निषाद हमारे स्टार प्रचारक हैं.
चाचा शिवपाल के वापसी के बाद से सपा में नई ऊर्जा आ गई है. उपचुनावों में सपा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं पार्टी जिला पंचायत के चुनाव में भी कई सीटों पर जीत हासिल की. अब देखने ये होगा कि लोकसभा के चुनाव में शिवपाल सपा को कितनी सीटें जितवा पाते हैं.
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव यहीं नहीं रूके, उन्होंने लगातार संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर पर हमला बोला- उन्होंने कहा कि ये दोनों ही सपा के स्टार प्रचारक थे. इसी वजह से सपा के पक्ष में ज्यादा वोट पड़े. उन्होंने संजय निषाद के पाकिस्तान वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि, “ये लोग बहुत हल्के लोग हैं. मंत्री होकर भी ऐसी बातें करते हैं, हिंदुस्तान में रहते हैं और पाकिस्तान की बात करते हैं.
इसके बाद शिवपाल ने राजभर का मजाक उड़ाते हुए कहा कि, ” हमने तो पहले विधानसभा में ही मुख्यमंत्री जी से कह दिया था कि इन्हें जल्दी से जल्दी मंत्री बना दें नहीं तो ये फिर हमारी तरफ आ जाएंगे. इनका कोई पता नहीं हैं. ये राजनीति के बहरुपिया लोग हैं.”
यह भी पढ़ें- “बस थोड़ा सा इंतजार, POK अपने आप भारत में होगा शामिल”, पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का बड़ा बयान
दरअसल जब घोसी उपचुनाव में वोटों की गिनती हो रही थी तो शुरुआत में वोटों की कांउटिंग के राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर मिश्रा आगे निकल गए. उस समय मंत्री संजय निषाद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “जब पाकिस्तान की तरफ वाले बक्से खुलते हैं तो वो आगे निकल जाते हैं और जब हमारी तरफ के बक्से खुलेंगे तो बीजेपी आगे होगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि जैसे-जैसे गिनती बढ़ेगी तो बीजेपी आगे निकल जाएगी.”
दरअसल घोसी उपचुनाव के दिन वोटों की गिनती के दौरान कुछ पहले कुछ राउंड की गिनती में जब सपा नेता सुधाकर सिंह आगे निकल गए और उन्होंने बीजेपी का दारा सिंह चौहान पर बढ़त बना ली थी तो कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब पाकिस्तान की तरफ वाले बक्से खुलते हैं तो वो आगे निकल जाते हैं और जब हमारी तरफ के बक्से खुलेंगे तो बीजेपी आगे होगी. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि जैसे-जैसे गिनती बढ़ेगी तो बीजेपी आगे निकल जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और सपा ने आसानी से जीत गई.
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…
अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…
KGMU Love Jihad Case: लखनऊ के KGMU में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेमजाल में फंसाकर…
हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…
Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…