Bharat Express DD Free Dish

शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर अमित शाह ने दी बधाई, किसान और ग्रामीण विकास के काम की जमकर की तारीफ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए में बधाई दी. अपने संदेश में अमित शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की.

Amit Shah Wishes Birthday to Shivraj Singh Chouhan

केंद्रीय कृषि मंत्री और ‘मामा’ के नाम से मशहूर शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है. इस मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाङ समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

दिग्गजों ने कुछ ऐसे दी बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए शिवराज जी के काम को सराहा. केन्द्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के नेतृत्व में आप किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास को निरंतर गति दे रहे हैं. भगवान महाकाल से आपकी लंबी आयु व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.

वहीं, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी बड़े आत्मीय अंदाज में अपने कैबिनेट साथी को बधाई दी. उन्होंने ईश्वर से शिवराज जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना की.

सीएम योगी ने सुदीर्घ जीवन कि की प्रार्थना

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो.

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे हमारे किसान भाइयों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने और कृषि क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव उन्हें मां भारती की समर्पित सेवा में अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दें.’

जन्मदिन पर शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान अक्सर कहते हैं कि प्रकृति की सेवा सबसे बड़ी सेवा है. उन्होंने कहा, “मैं भी रोजाना पेड़ लगाता हूं, आप भी एक पौधा जरूर लगाएं.” पर्यावरण के प्रति उनकी यह जागरूकता ही उन्हें अन्य नेताओं से अलग खड़ा करती है.

ये भी पढ़ें: बिहार की पटकथा: राज्यसभा नामांकन के लिए पटना में अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read