Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के मशहूर होली फैमिली अस्पताल में फायरिंग, छात्रों के बीच झड़प के बाद हुआ विवाद

दिल्ली के साउथ ईस्ट से अस्पताल में गोली चली

राजधानी दिल्ली के साउथ ईस्ट से अस्पताल में गोली चलने का घटना सामने आयी है. अपराध की यह घटना छात्रों के दो समूहों से जुड़ी बताई जा रही है. दरअसल जामिया नगर स्थित होली फैमिली अस्पताल में अपने दोस्त से मिलने आए एक युवक को दूसरे समूह के एक युवक को गोली मार दी. गोली चलने की इस घटना के मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है.

क्या है मामला?

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था. यह झगड़ा कॉलेज की लाइब्रेरी में शुरू हुआ. झगड़े के बाद कॉलेज प्रशासन ने दोनों गुटों में सुलह भी करवाई लेकिन इसके बावजूद दोनों गुटों में फिर से लड़ाई हुई जिसमें कुछ छात्र घायल भी हुए थे. इस झगड़े में घायल होने की वजह से एक छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया था.

इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी है कि पूछताछ के दौरान यह सामने आया है कि छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ था. अधिकारी का कहना है कि घटना में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले छात्र नोमान चौधरी (26) के सिर पर गंभीर चोट आई और उसे इलाज के लिए होली फैमिली अस्पताल में भर्ती किया गया था.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य छात्र नोमान चौधरी से मिलने अस्पताल आया था, लेकिन इसी बीच हरियाणा के मेवात का रहने वाला जलाल अपने दोस्तों के साथ अस्पताल पहुंचा. यह आरोप यह है कि जलाल ने ही गोली चलाई थी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital