Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बंगाल के महामिलन मठ में युवा चेतना का कमलार्चन महायज्ञ का आयोजन, एक लाख कमल के फूलों से हुई मां कमला की पूजा

Kamalarchan Mahayagya: डनलप स्थित महामिलन मठ में युवा चेतना के द्वारा श्री विद्या कमलार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया. आयोजक रोहित कुमार ने कहा कि बंगाल जगदंबा की भूमि है. इस प्रदेश का वह विकास नहीं हो सका जो होना चाहिए था.

Yuva chetna maha yagya

Kamalarchan Mahayagya: कोलकाता डनलप स्थित महामिलन मठ में युवा चेतना के द्वारा श्री विद्या लक्ष (लाख) कमलार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में महायज्ञ का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में भारत सरकार के मंत्री अश्विनी चौबे भी इस महायज्ञ में शामिल हुए. युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है. रोहित ने बताया कि 1 लाख कमल के फूल से माता ललिता को प्रसन्न करने हेतु हुआ है.

कार्यक्रम के आयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की माता से प्रार्थना है की देश के केंद्रीय नेतृत्व को और शक्ति प्रदान करें ताकि भारत के गरीब वर्ग का और उत्थान हो सके.

रोहित ने कहा कि बंगाल जगदंबा की भूमि है. इस प्रदेश का वह विकास नहीं हो सका जो होना चाहिए था. माता ललिता से प्रार्थना है कि बंगाल के प्रगति हेतु भी आशीर्वाद प्रदान करें. बता दें कि युवा चेतना के इस विशेष आयोजन में देश भर से संतों का आगमन हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital