Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रांची में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अपमान, भड़की भाजपा तो कांग्रेस ने बताया कर्मों का फल

रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने के मामले में झारखंड भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया है. वहीं कांग्रेस ने इसे कर्मों का फल बताया है.

shyam-prasad-mukherjee-statue-desecrated-ranchi-bjp-fir

मधुकर आनांद/रांची: झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रनायक और जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ घृणित हरकत का मामला सामने आने के बाद सूबे की राजनीति गर्मा गई है. हरमू स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने और अभद्र टिप्पणियां लिखे जाने से आहत झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है.

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, महामंत्री गणेश मिश्रा और विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में नेताओं ने अरगोड़ा थाने पहुंचकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है.

‘राष्ट्र के पुरोधा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा’

थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भाजपा के सैद्धांतिक अधिष्ठान के प्रणेता और राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले महापुरुष थे. उनकी प्रतिमा को अपमानित करने के उद्देश्य से कालिख पोतने और उसे क्षतिग्रस्त करने के कुत्सित प्रयास से कार्यकर्ताओं को भारी आघात पहुंचा है. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जा सकता है, लेकिन डॉ. मुखर्जी के विचारों को कभी नहीं मिटाया जा सकता.

ये भी पढ़ें: ‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

हेमंत सोरेन सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी नहीं करता है, तो भाजपा सड़क पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेगी और सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी. भाजपा ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और ‘प्रिवेंशन ऑफ इन्सल्ट टू नेशनल ऑनर एक्ट 1971’ के तहत कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

कांग्रेस का पलटवार: बताया ‘कर्मों का फल’

उधर, इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड कांग्रेस ने भी अपनी बात रखी है. कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने घटना की निंदा तो की, लेकिन साथ ही भाजपा पर भी निशाना साधा. कांग्रेस का कहना है कि जब भाजपा नेताओं या उनके सांसदों द्वारा पूर्व में अन्य महापुरुषों (जैसे महात्मा गांधी) की प्रतिमाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया था, तब भाजपा ने क्या कहा था. कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि जैसा बबूल का पेड़ बोएंगे, वैसा ही फल मिलेगा. हालांकि, कांग्रेस ने भी इस घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital