देश

Weather Update: भारत में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन, कई राज्य में विजिबिलिटी जीरो, इन इलाकों में नए साल में हो सकती है बर्फबारी

Weather Update: न्यू ईयर आने से पहले कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर ने लोगों का सिरदर्द बढ़ा दिया है. आज दिल्ली में कोहरा थोड़ा कम देखने को मिला. लेकिन शीतलहरों ने अपना कहर जारी रखा. वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में कई राज्यों में बर्फीली हवाओं का सितम देखने को मिलेगा.

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है. IMD के अनुसार, दिल्ली में अभी न्यू ईयर तक ऐसे ही हालात देखने को मिलेंगे. कई जगहों पर ठंड से बचने के लिए लोग हाथ तापते हुए देखे गए. वहीं, पंजाब के बठिंडा में आज सुबह 5.30 बजे जीरो विजिबिलिटी रिकॉर्ड दर्ज की गई. जबकि अमृतसर में 25 और पटियाला में 200 मीटर तक दृश्यता दर्ज हुई.

हरियाणा के अंबाला और चंडीगढ़ में 200 मीटर विजिबिलिटी रही. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बरेली में 25 मीटर और बहराइच में 200 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई. वहीं, मुरादाबाद में भी घना कोहरा और शीतलहर जारी है. IMD के मुताबिक आज मुरादाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री है. कई राज्यों में अगले 3-4 दिन घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

न्यू ईयर पर पहाड़ी इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अभी हल्की बर्फबारी देखने को मिली है. लेकिन अभी तक उत्तराखंड में बर्फबारी नहीं हुई है. 29 और 30 दिसंबर को हिमालय के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में उथल-पुथल के चलते पंजाब तक बारिश के आसार बन रहे हैं. जिसके चलते मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़त देखी जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अंधविश्वास का अंत..! बुआ और दादी देने वालीं थी 2 माह के बच्चे की बलि, कारण जान कांप जाएगी रूह

Maharajganj Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो महीने…

6 minutes ago

‘अयोध्या आओ तो माफी मांगकर आओ’, दीपोत्सव में CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले – रामभक्तों का अपमान करने वालों को पहले करना होगा आत्ममंथन

अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास…

8 minutes ago

पराली के धुएं से देश को खतरा! बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार से जोड़े हाथ, राहुल गांधी को भी दे डाली नसीहत

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…

14 minutes ago

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

1 hour ago