मंगलवार (15 जुलाई) को भारत एक्सप्रेस के रिपोर्टर ओम प्रकाश राय ने अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने सावन महीने की पवित्रता और देश-विदेश में अखाड़े के विस्तार और कई अन्य मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि देखिए अमेरिका और बैंगकॉक जैसे देशों में अखाड़े को आगे बढ़ाया जा रहा है.
सवाल: आज जैसा हरियाणा के अखाड़े के महामंडलेश्वर का पट्टाभिषेक हुआ. क्या रहा कि पट्टाभिषेक आज सोनाक्षी जी का किया गया?
जवाब: आज ये जो पावन और सुंदर महीना सावन का है मेरे भोले बाबा का महीना है और बहुत सारे तप उपासना होते रहता है तो किन्नर अखाड़े के लोग भी करते है. सोनाक्षी नंदगिरि को महामंडलेश्वर पदवी पे सुशोभित किया उनका हमने पट्टाभिषेक किया. उसके साथ केशव नंदगिरि का अष्टकौशल महंत का पट्टाभिषेक किया तो अन्य अन्य पदों पे हमेशा हमारे सारे जो महामंडलेश्वर है,श्री महंत है, संस्थापक है. दिल्ली, पंजाब,महाराष्ट्र और तमिलनाडु से लोग आए इस कार्यक्रम में और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाए. पॉलिटिकल लोग चाहे आम आदमी हो, बीजेपी हो सब लोग आए. शर्मा जी जो इतने बड़े कैबिनेट मंत्री है. सब उत्थान के लिए कार्यक्रम हो रहा है
सवाल: जिस तरह से देखा जाए थर्ड जेंडर को सरकार ने सुविधाएं दी है और जिस तरह से आपलोग धर्म के प्रति लोगों को बढ़ा रहे हैं. क्या कहना चाहेंगे जो लोग किन्नर अखाड़े से जुड़े है?
जवाब: नहीं हमारे अखाड़े में तो मर्द भी है औरते भी है जैसे अपने मणिकनंदन जी को देखा वह एक पुरुष है, दुर्गा दास एक पुरुष है, जो संस्थापक है ममतागिरी वह एक महिला है और अलग अलग पदों पर सुशोभित है तो हम किन्नरों ने अपने दरवाजे खुले रखे है. हमारे यहां मर्द औरत सभी आ सकते है और जिनको धर्म की पदवी, धर्म पे चलना है जिसको सम्मान से अगर कोई गलती करेगा तो उसको उस पद से खारिज भी कर सकते है. तो हमारे इधर दंड भी है और हम सबको अपना के भी चलते है.
सवाल: अंत में एक सवाल करेंगे. आप अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर हैं, अन्य जो देशों में आप यात्रा कर रही है वहां अखाड़ा को किस तरह से आगे बढ़ाया जा रहा है ?
जवाब: देखिए अमेरिका, बैंगकॉक वगैरा अलग अलग देशों में अखाड़े को आगे बढ़ाया जा रहा है. कार्यक्रम की जा रही है और ये बहुत अच्छी बात है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



