देश

Parliament Session: सोनिया गांधी ने सिंधिया को दी अपने बगल में बैठने की जगह, संसद भवन से सामने आईं ऐसी तस्वीरें

Sonia Gandhi Jyotiraditya Scindia: भारतीय संसद की 96 साल पुरानी इमारत में कार्यवाही का आज आखिरी दिन था. आजादी और संविधान को अपनाने की गवाह इस इमारत को विदाई देने सत्तापक्ष-विपक्ष के तमाम सांसद पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबके साथ तस्वीरें खिंचवाई. इसके बाद तमाम सांसद सेंट्रल हॉल पहुंचे. सेंट्रल हॉल से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

पालिर्यामेंट के सेंट्रल हॉल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी एक साथ बैठे नजर आए. ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के सांसद हैं..वहीं सोनिया कांग्रेसी हैं…दोनों का साथ बैठना लोगों को हैरान करने वाला लगा.

सोनिया गांधी के पास बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया

दरअसल, आज लोकसभा और राज्यसभा की आखिरी बैठक के साथ-साथ पुराने संसद भवन से औपचारिक निकास के उपलक्ष्य में एक समारोह आयोजित किया गया था. इस दौरान संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एक समारोह की शुरुआत से पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे की तरफ आए और आगे की पंक्ति में बैठीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का अभिनंदन किया. उन्हें कुछ देर वहीं सोनिया गांधी समेत उनके बगल में बैठे कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिार्जुन खड़गे से बात करते देखा गया.

अपनी जगह से थोड़ी-सी हट गई थीं सोनिया

थोड़ी देर बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरी पंक्ति की अगली सीट पर जाकर बैठ गए. हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही सोनिया गांधी के साथ बैठे चौधरी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे मंच पर चले गए. इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया तुरंत अपनी सीट से उठे और सोनिया गांधी की सीट के पास आए, जिसके बाद सोनिया थोड़ी-सी अपनी जगह से हट गईं और उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैठने के लिए जगह बना दी. इसके बाद पूरे कार्यक्रम के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया, सोनिया गांधी के बगल में ही बैठे रहे.

यह भी पढ़िए: MP Election: चुनाव से पहले बीजेपी को करारा झटका, पूर्व MLA ममता मीणा ने छोड़ी पार्टी, सिंधिया के समर्थक भी दे चुके हैं इस्तीफा

संसद में ही सोनिया ने PM मोदी को किया नमस्ते

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले देश की राजधानी दिल्ली में यह दिलचस्प तस्वीर दिखने के बाद सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है. इसके अलावा संसद से एक और तस्वीर भी आई, जिसमें सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नमस्कार करती नजर आ रही हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

21 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

1 hour ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

2 hours ago