होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अखिलेश यादव
Lok Sabha Elections-2024: लोकसभा चुनाव-2024 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच लगातार खटास बढ़ती जा रही है. एक बार फिर से अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन और पीडीए को लेकर बयान दिया है, जिससे माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही कहीं इंडिया गठबंधन धराशायी न हो जाए. फिलहाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस के सामने साफ कर दिया है कि, इंडिया (I.N.D.I.A.) गठबंधन से पहले पीडीए बन गया था और पीडीए ही एनडीए को हराएगा.
बता दें कि अखिलेश यादव का ये बयान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आजमगढ़ में दिए गए एक बयान को लेकर सामने आया है. अजय राय ने ऐसी बात छेड़ दी है कि अखिलेश यादव बुरी तरह से तिलमिला गए हैं और अब कांग्रेस को लोकसभा चुनाव और गठबंधन को लेकर चेतावनी तक दे डाली है, जिससे माना जा रहा है कि कहीं लोकसभा चुनाव से पहले ही इंडिया गठबंधन की बैंड न बज जाए. फिलहाल तो सपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने ताजा बयान में कहा है कि, “हमने कई मौकों पर कहा कि इंडिया गठबंधन जरूर हैं लेकिन हमारी स्ट्रेटजी पीडीए है और पीडीए ही एनडीए को हराएगा.”
ये भी पढ़ें- अतीक की ‘क्वीन’ शाइस्ता परवीन समेत 6 आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, कोर्ट ने दिया आदेश
पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता अजय राय का नाम लिए बगैर ही आजमगढ़ से अपने लगाव को लेकर कहा कि, “जहां तक एक कांग्रेस नेता के बयान का सवाल है, तो आजमगढ़ का नाता समाजवादियों से बहुत गहरा है.” इसी के साथ कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि,” अगर कोई आजमगढ़ पर टिप्पणी करेगा तो वो लोग भी सुनने के लिए तैयार रहें.” सपा प्रमुख ने बयान जारी रखते हुए कहा कि, “अगर आप अपने बड़े नेताओं से पूछ कर बोल रहे हैं तो बात अलग है, लेकिन अगर आप आजमगढ़ पर बोलेंगे तो हो सकता है कि जो इमोशन आजमगढ़ से समाजवादियों का है वहीं इमोशन कांग्रेस का रायबरेली और अमेठी से भी हो.” अखिलेश ने ये भी कहा कि, “हमने कभी रायबरेली अमेठी पर टिप्पणी नहीं की तो उन्हें भी आजमगढ़ को लेकर सावधान रहना चाहिए. आजमगढ़ से हमारा भी वहीं इमोशन और भाव है, जो उनका रायबरेली और अमेठी से है.”
बता दें कि हाल ही में अजय राय ने आजमगढ़ में अखिलेश की हार को लेकर टिप्पणी की थी. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव पर जीत दर्ज कराई थी लेकिन 2022 में विधायक बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया थी लेकिन उपचुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा था. इसी को लेकर अजय राय ने कहा था कि अगर अखिलेश इतने मजबूत हैं तो वो आजमगढ़ में कैसे हार गए. बस यही बात सपा प्रमुख को इतनी चुभ गई है कि उन्होंने रायबरेली और अमेठी पर भी निशाना साध लिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…