Bharat Express DD Free Dish

भारत एक्सप्रेस के सवाल पर सपा चीफ Akhilesh Yadav का बयान, कहा- बिहार चुनाव में Tejashwi Yadav और Lalu Yadav का देंगे साथ

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन हाल फिलहाल में उनके बयान ने सियासी गलियारों में बवाल मचा रखा है. भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) के संवाददाता ने जब उनसे सवाल किया कि बिहार चुनाव में आप किसका साथ देंगे, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमलोग नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वो बीजेपी के साथ चले गए.

अखिलेश यादव औ तेजस्वी यादव

अखिलेश यादव औ तेजस्वी यादव

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना तय है. चुनाव किस महीने में होगा, इसका अधिकारिक ऐलान होना बाकी है. सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। एनडीए (NDA) और महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है. इसी बीच वार-पलटवार का दौर भी जारी है. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तो यह तक कह डाला है कि हम तेजस्वी यादव और लालू यादव का साथ देंगे.

तेजस्वी यादव और लालू यादव का साथ देंगे- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अधयक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने बयान को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. लेकिन हाल फिलहाल में उनके बयान ने सियासी गलियारों में बवाल मचा रखा है. भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) के संवाददाता ने जब उनसे सवाल किया कि बिहार चुनाव में आप किसका साथ देंगे, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमलोग नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन वो बीजेपी के साथ चले गए. आगे उन्होंने कहा कि ये बीजेपी वाले उन्हें मुख्यमंत्री भी नहीं बनाएंगे. अखिलेश ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और लालू यादव (Lalu Yadav) का साथ देंगे.

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सियासी उबाल

बिहार में विपक्ष के सियासी हंगामे के बीच विशेष गहन पुनरीक्षण का काम जारी है. इस पर इलेक्शन कमीशन (Election Commission) ने जानकारी दी है कि SIR का प्रारंभिक चरण पूरा हो गया है. विपक्ष में बैठी राजद (RJD) पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका भी दाखिल की है. उनकी मांग है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर रोक लगाई जाए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read