Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajya Sabha Election 2024: “जया बच्चन और आलोक रंजन को सपा विधायक नहीं देंगे वोट”, पूर्व MLA का बड़ा दावा

UP Politics: जया बच्चन और आलोक रंजन को राज्यसभा के लिए उतारे जाने पर सपा के पीडीए समर्थक विधायकों ने अखिलेश यादव पर को पीडीए विरोधी बताया है.

फोटो-सोशल मीडिया

Rajya Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा में बड़ी फूट दिखाई दे रही है. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है. सपा के अंदर विरोध बढ़ता जा रहा है. तो वहीं सपा के कुछ विधायकों ने अब खुलकर बगावत का बिगुल फूंक दिया है और यही वजह है कि कुछ ने तो भाजपा से भी सम्पर्क साधना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि विरोध कर रहे विधायकों को पार्टी की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए उतारे गए प्रत्याशियों में से जया बच्चन और आलोक रंजन नहीं भा रहे हैं. यही वजह है कि इन दोनों प्रत्याशियों का विरोध किया जा रहा है.

इसको लेकर पहले स्वामी प्रसाद मौर्य और पल्लवी पटेली ने बगावत शुरू की थी तो वहीं अब धीरे-धीरे पार्टी के अन्य विधायक भी मुखर होकर दोनो प्रत्याशियों का विरोध करने लगे हैं. सूत्रों की माने तो करीब एक दर्जन विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं और जल्द ही सपा को बड़ा झटका जे सकते हैं. तो वहीं इन विधायकों ने इन दोनों उम्मीदवारों को वोट देने से मना कर दिया है. इस पर माना जा रहा है कि, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ सकती है. तो वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी और तिंदवारी के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति ने दावा किया है कि, पीडीए समर्थक सपा के विधायक अब पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी जया बच्चन और आलोक रंजन को अपना वोट नहीं देंगे. उन्होंने ये भी कहा कि, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ बोलने वालों पर पार्टी नेतृत्व अंकुश नहीं लगा रहा है. इससे पहले सपा गठबंधन का हिस्सा विधायक पल्लवी पटेल भी इन दो नामों को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं और वोट देने से साफ मना कर दिया है.

ये भी पढ़ें-Hamirpur: पुलिस भर्ती की परीक्षा देने बाइक से जा रहे भाई-बहन को डंपर ने मारी टक्कर, युवती की दर्दनाक मौत

पार्टी पर ये लगे आरोप

बता दें कि, राज्यसभा चुनाव के लिए सपा की ओर से तीन उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. जया बच्चन और आलोक रंजन के अलावा रामजी सुमन के नाम की घोषणा की गई है. इनमें से जया बच्चन और आलोक रंजन को लेकर बड़ी संख्या में विधायक अखिलेश से नाराज चल रहे हैं. इन विधायकों का आरोप है कि पार्टी पीडीए के फॉर्मूले को साथ लेकर नहीं चल रही है. तो दूसरी ओर सपा ने यूपी से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को भी उतारकर बड़ा दांव चल दिया है. यूपी कोटे की राज्यसभा की 10 सीटें खाली हुईं थीं. ऐसे में भाजपा ने अपना आठवां उम्मीदवार भी उतार दिया है. माना जा रहा है कि ये लड़ाई दिलचस्प होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital