Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SPG डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, लीवर में दिक्कत के बाद चल रहा था इलाज, हाल ही में मिला था एक साल का सर्विस एक्सटेंशन

अरुण कुमार सिन्हा ने अपने कैडर राज्य केरल और बीएसएफ में विभिन्न पदों पर कार्य किया था.

arun kumar sinha

एसपीजी प्रमुख अरुण कुमार सिन्हा

स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 61 वर्ष के थे. 1987 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी सिन्हा को 31 मई को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था.

सूत्रों के मुताबिक उन्हें कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम के एक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एसपीजी प्रधानमंत्री की निकटतम सशस्त्र सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है. पुलिस महानिदेशक के पद पर 31 मई 2024 तक अनुबंध के आधार पर एसपीजी के प्रमुख के रूप में सेवा देने के लिए नामित किए गए सिन्हा को मार्च 2016 में इसका प्रमुख नियुक्त किया गया था.

आईपीएस संघ ने अरुण कुमार सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और कहा है, ‘‘एसपीजी के निदेशक अरुण कुमार सिन्हा (आईपीएस 1987 केरल) के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए हमारा मन काफी दुखी है. कर्तव्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और अनुकरणीय नेतृत्व हमेशा हमें प्रेरित करेगा. हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले.”

अरुण कुमार सिन्हा ने अपने कैडर राज्य केरल और बीएसएफ में विभिन्न पदों पर कार्य किया था. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: Haryana News: निजी कमरे पर मिलने के लिए बुलाया…बचकर भागने से सिर में लगी चोट, पुलिस की चार्जशीट में संदीप सिंह पर चौंकाने वाला खुलासा

केरल के राज्यपाल व सीएम ने जताया शोक

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोशल मीडिया पर किए अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से पुरस्कृत एसपीजी प्रमुख एवं केरल कैडर (1987) के आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं.’’ वहीं सीएम पिनराई विजयन ने कहा कि सिन्हा एक ऐसे अधिकारी थे जिन्होंने केरल पुलिस में रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों को उत्कृष्टता के साथ निभाया. एसपीजी प्रमुख के निधन पर राज्य पुलिस ने भी शोक जताया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital