होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
विदेश मंत्री एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत चीन की ओर से मिल रही जटिल चुनौतियों का सामना कर रहा है. नरेन्द्र मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं कि सीमावर्ती क्षेत्रों में यथास्थिति को एकतरफा बदलने का कोई भी प्रयास न हो सके.
उन्होंने कहा कि यह चुनौती पिछले तीन वर्षों में सीमावर्ती क्षेत्रों में बहुत ही स्पष्ट रूप से दिख रही है. दोनों देशों को आपसी संबंधों को बनाए रखने के लिए एक संतुलन बनाकर आगे बढ़ना होगा, लेकिन यह दूसरे पक्ष की शर्तों पर नहीं हो सकता है. वे अनंत नेशनल यूनिवर्सिटी में मोदी का भारत : एक उभरती ताकत विषय पर बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी तरह से शांति भंग होती है तो दोनों देशों के संबंध प्रभावित होंगे. जब मैं बड़ी शक्तियों के बारे में बात करता हूं तो निश्चित रूप से चीन हमारे सामने एक विशेष चुनौती है. पिछले तीन वर्षों में यह सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से दिखाई भी दे रही है. विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देशों को किसी भी तरह से संतुलन बनाना होगा. पिछली सभी सरकारों ने अपने-अपने स्तर से संतुलन बनाने का प्रयास किया है. लेकिन यह संतुलन दूसरे पक्ष की शर्तों पर नहीं हो सकता. ऐसा दोनों तरफ से होना चाहिए। एक दूसरे का सम्मान और संवेदनशीलता आपसी रिश्ते का आधार होना चाहिए.
ये भी पढ़ें- सीमाओं पर दोहरा खतरा देखते हुए रक्षा मंत्री ने दिया सुझाव, कहा- इससे निपटने के लिए रक्षा प्रौद्योगिकी करें विकसित
चीन से बेहतर संबंधों के संदर्भ में विदेश मंत्री ने कहा कि यदि आप मेरा सम्मान नहीं करते, यदि आप मेरी चिंताओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं, यदि आप मेरे हितों की उपेक्षा करते हैं तो हम लंबे समय तक एक साथ कैसे चल सकते हैं. यदि ऐसा नहीं होता है तो हमें अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की जरूरत है. हमें विरोध जताने की आवश्यकता है. दुर्भाग्य से वर्तमान में यही स्थिति है.
Delhi High Court: देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश…
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…
Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…
Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…
अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…
CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…