Bharat Express DD Free Dish

सिंगर फाजिलपुरिया को मारने आए 5 शूटर्स को STF ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में सिंगर फाजिलपुरिया को मारने आए पांच शूटर्स को एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया.

Singer Fazilpuria

सिंगर फाजिलपुरिया

गुरुग्राम में मशहूर सिंगर और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया (Singer Fazilpuria) पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस केस में पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है. यह मुठभेड़ गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में हुई.

Singer Fazilpuria को मारने आए थे शूटर्स

जानकारी के अनुसार, बदमाश एक इनोवा गाड़ी में सवार थे और पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि ये लोग किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं. जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से करीब 18 राउंड फायरिंग हुई. मुठभेड़ में चार बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पांचवें आरोपी को पुलिस ने मौके से ही दबोच लिया.

गिरफ्तार बदमाशों पर आरोप है कि ये सिंगर राहुल फाजिलपुरिया (Singer Fazilpuria) की हत्या की साजिश रच रहे थे. इससे पहले 14 जुलाई की रात को गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर फाजिलपुरिया की थार गाड़ी पर फायरिंग हुई थी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे.

रोहित शौकीन की हत्या की थी

वहीं, इन्हीं बदमाशों ने 4 अगस्त की रात को राहुल फाजिलपुरिया (Singer Fazilpuria) के करीबी माने जाने वाले रोहित शौकीन की हत्या भी कर दी थी. यह वारदात गुरुग्राम की पाम हिल्स सोसायटी के सामने हुई थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए सभी आरोपी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टरों रोहित सिरधानिया और दीपक नांदल के लिए काम कर रहे थे. इन गैंगस्टरों के निर्देश पर ही फाजिलपुरिया को निशाना बनाया जा रहा था.

यह भी पढ़ें- मुंबई में धराशायी हुई रिहायशी बिल्डिंग, 2 लोगों की हुई मौत, NDRF की दो टीमें चला रही सर्च ऑपरेशन

फिलहाल चारों घायल बदमाशों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई बड़े आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने की दिशा में एक अहम कदम है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read