प्रवर्तन निदेशालय (ED), मुंबई ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत सुधांशु द्विवेदी को 2 जून 2025 को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई सुधांशु द्विवेदी और अन्य के खिलाफ चल रहे एक बड़े धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में की गई है.
गिरफ्तारी के बाद, सुधांशु द्विवेदी को मुंबई स्थित माननीय विशेष अदालत (PMLA) में पेश किया गया, जहां अदालत ने ईडी को उनकी 7 दिन की हिरासत (ED कस्टडी) 9 जून 2025 तक प्रदान की है.
ईडी इस दौरान मनी ट्रेल, अवैध लेन-देन और अपराध से अर्जित संपत्ति के स्रोतों की गहन पूछताछ करेगी. सूत्रों के अनुसार, यह मामला करोड़ों रुपये की हेराफेरी से जुड़ा हो सकता है. फिलहाल ईडी की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र को पीएम आवास योजना की सौगात, 10 लाख से अधिक नए घरों को मंजूरी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



