बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड। इनसेट— पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स शूटर नितिन फौजी का दोस्त है.
Sukhdev Singh Gogamedi News: श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही पुलिस को आज पहली कामयाबी मिल गई. पुलिस ने साजिशकर्ताओं में शामिल रामवीर (23) पुत्र सतवीर को धर दबोचा है. रामवीर वो युवक है, जिसने गोगामेड़ी को गोली मारकर भागने वाले हत्यारे नितिन फौजी के लिए जयपुर में रुकने की व्यवस्था करवाई और उसको बाइक पर बैठाकर भी ले गया था.
जयपुर पुलिस ने बताया कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या करने वाले शूटर रोहित (बाएं) और नितिन फौजी (दाएं) वारदात के बाद राजस्थान रोडवेज की बस से डीडवाना गए थे. वहां से वे किराए की कार से सुजानगढ़ पहुंचे थे. पुलिस ने उनके फरार होने तक के सारे लिंक खोजे. पता चला कि शूटर नितिन फौजी के लिए बदमाश रामवीर ने ही जयपुर में पूरी व्यवस्था करवाई थी.
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोलयां मारने के बाद रामवीर अपनी बाइक से नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को बगरू टोल प्लाजा से आगे ले गया था. फिर उसने राजस्थान रोडवेज के नागौर डिपो की बस में बैठाकर उन शूटरों को फरार करवाया. सूत्रों से पता चला है कि रामवीर महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के सत्तनाली इलाके के सुरेती पिलानियां का रहने वाला है. वह शूटर नितिन फौजी का पुराना दोस्त है. दोनों आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में 12वीं क्लास में साथ पढ़े थे.
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को 5 दिसंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे दो शूटरों ने घर में घुसकर गोली मारी थी. यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पता चला कि वो शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ थे, जिन्होंने गोगामेड़ी की श्याम नगर (जयपुर) स्थित उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी.
— भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…
Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…