Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सनी देओल पर निर्माता सौरव गुप्ता ने लगाया धोखाधड़ी और जबरन वसूली का आरोप

फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने दावा किया कि सनी देओल ने 2016 में एक फिल्म के लिए उनसे 4 करोड़ रुपये एडवांस में लिए थे, लेकिन उन्होंने कभी फिल्म नहीं की.

Sunny deol

Sunny deol

फिल्म निर्माता सौरव गुप्ता ने अभिनेता सनी देओल पर कुछ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. निर्माता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देओल पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जालसाजी का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया कि देओल ने 2016 में एक फिल्म के लिए उनसे 4 करोड़ रुपये एडवांस में लिए थे, लेकिन उन्होंने कभी फिल्म नहीं की.

सौरव गुप्ता ने सनी देओल पर क्या आरोप लगाया

गुप्ता ने कहा, ‘हमने उन्हें 1 करोड़ रुपये एडवांस में दिए थे, लेकिन मेरी फिल्म शुरू करने के बजाय उन्होंने पोस्टर बॉयज़ (2017) की शूटिंग शुरू कर दी. वह मुझसे और पैसे मांगते रहे और अब तक मैंने उन्हें 2.55 करोड़ रुपये दे दिए हैं. उन्होंने मुझे दूसरे डायरेक्टर को पैसे देने, फिल्मिस्तान स्टूडियो बुक करने और एक एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर लाने के लिए भी कहा.’

निर्माता ने आगे आरोप लगाया कि सनी देओल ने 2023 में उनकी कंपनी के साथ एक समझौता किया और कहा, ‘जब हमने समझौता पढ़ा, तो हमने देखा कि उसमें भी उन्होंने बदलाव कर दिया, जहां पर फीस की राशि 4 करोड़ रुपये को बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये कर दिया और लाभ में 2 करोड़ रुपये अतिरिक्त भुगतान करने की बात कही गई.’

फिल्म निर्माता सुनील दर्शन ने भी आरोप लगाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म निर्माता सुनील दर्शन भी शामिल हुए, जो जानवर (1999) और अंदाज (2003) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. दर्शन ने गुप्ता को अपना समर्थन भी दिया और दावा किया कि सनी देओल ने उनके साथ भी ऐसा ही किया. उन्होंने कहा कि​ सनी देओल ने मेरी फिल्म अजय (1996) के अधिकार विदेशों में वितरण के लिए खरीदे और केवल आंशिक भुगतान किया, बाकी का भुगतान उन्होंने कभी नहीं किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital