होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सचिन पायलट समर्थक विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा (फोटो ट्विटर)
Sachin Pilot: राजस्थान में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कांग्रेस का आपसी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सचिन पायलट और सीएम गहलोत के बीच खाई गहरी होती जा रही है. बीते दिन सोमवार को भी पूर्व डिप्टी सीएम ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता से किए वादे आज तक पूरे नहीं किए गए हैं. खैर अभी तक तो सचिन पायलट के ही बागवती सुर सुनाई दे रहे हैं कि अब वहीं उनके समर्थक विधायक भी मैदान में उतर आएं हैं. उन्होंने सीधे कांग्रेस आलाकमान को ही चुनौती दे डाली है.
सचिन पायलट (Sachin Pilot) के खेमे के विधायक और इस समय प्रदेश के सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Singh Gudha) ने पूरी कांग्रेस को चुनौती दी है कि “मैं चैलेंज देना चाहता हूं, मां का दूध पिया है तो सचिन पायलट के खिलाफ अनुशासन की कार्रवाई करके बताइए. छठी का दूध याद आ जाएगा.”
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने सचिन का समर्थन करते हुए कहा कि “पायलट साहब आप चिंता मत करना, मैं आपको बताना चाहता हूं कि राजस्थान के सभी धर्म-जाति और बिरादरी का नौजवान आपके पीछे खड़ा है. मैं चुनौती देना चाहता हूं कि अगर मां का दूध पिया है तो पायलट साहब पर अनुशासन की कार्रवाई कर के बताओ”. उन्होंने आगे कहा कि मुझे कहा जाता है कि “मुख्यमंत्री जेल भेज देंगे, जेल लाइसेंस रिन्यू करा लो. हम भी कहते हैं कि जिस दिन जरूरत पड़ी हम नहीं पूरे राजस्थान की 36 कौम जेल क्या जान भी देने को तैयार हैं. प्रदेश के करोड़ों लोग गद्दार, नाकारा, निकम्मा नहीं सुन सकते हैं. हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं ली जाए.”
वहीं सचिन पायलट गुट के दूसरे विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि बिना पायलट के कांग्रेस की सरकार आना मुश्किल है. शहीद की वीरांगना नौकरी के लिए तड़प रही है और मंत्रियों को पावर तक नहीं है. कम से कम जो देश के लिए शहीद हो गए हैं। उनकी इज्जत होनी चाहिए और उनका कर काम होना चाहिए. बता दें कि सचिन पायलट समेत उनके समर्थक विधायक झुंझुनूं के खेतड़ी में टीबा गांव में शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे.
राजस्थान कांग्रेस सचिन पायलट के समर्थक विधायक ने कांग्रेस आलाकमान को दी चुनौती- कहा- मैं चैलेंज देना चाहता हूं, मां का दूध पिया है तो पायलट पर कार्रवाई करके बताओ
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…