देश

अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अप्रैल को होगी सुनवाई, PIL में 2017 के बाद से हुए 183 एनकाउंटर का भी जिक्र

Supreme Court: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में मौत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. इस याचिका में हत्याकांड की पूर्व जज की निगरानी में जांच की मांग की गई थी. इसके अलावा अधिवक्ता विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में 2017 के बाद से प्रदेश में हुए सभी एनकाउंटर की जांच कराने की मांग है. वहीं सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में 24 अप्रैल को सुनवाई करेगा. इसके साथ ही, यूपी में 2017 से अब तक हुए 183 एनकाउंटर की जांच की मांग पर भी शीर्ष अदालत सुनवाई करेगी.

यह भी पढ़ें-  Rajasthan: “मैं चैलेंज देना चाहता हूं, मां का दूध पिया है तो पायलट पर कार्रवाई करके बताओ”, सचिन के समर्थक विधायक ने कांग्रेस आलाकमान को दी चुनौती

पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी दायर की है याचिका

बता दें कि पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने भी अतीक-अशरफ हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने कोर्ट से इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. उनका कहना है कि मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआई से जांच कराना बहुत जरूरी है.

स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध

उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में 6 सालों में 183 कथित अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. इसमें माफिया अतीक के बेटा असद और उसके साथ भी शामिल हैं. वकील विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में अतीक और अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का अनुरोध किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

28 minutes ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

28 minutes ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

45 minutes ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

59 minutes ago

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

1 hour ago