Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“हिंदू धर्म एक धोखा है और कुछ लोगों का धंधा”, स्वामी प्रसाद मौर्या बोले- मैं बोलता हूं तो लोगों की भावनाएं आहत हो जाती

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदुओं को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है.

Swami Prasad Maurya

स्वामी प्रसाद मौर्य. (फाइल फोटो)

Swami Prasad Maurya: समाजवादी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने हिंदुओं को लेकर एक बार फिर से बयान दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्या ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री नितन गडकरी जब कहते हैं कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है तो लोगों की भावनाएं आहत नहीं होती हैं, लेकिन यही बात अगर वामी प्रसाद मौर्या बोल देते हैं तो लोगों की भावनाएं इतनी कमजोर हैं कि तुरंत आहत हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म एक धोखा है और कुछ लोगों का धंधा है.

पीएम मोदी भी बोल चुके हैं कि हिंदू कोई धर्म नहीं- मौर्या

स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ”हिंदू एक धोखा है. वेसै भी 1995 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिंदू कोई धर्म नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है. RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भी दो बार कहा है कि हिंदू नाम का कोई धर्म नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है. प्रधानमंत्री मोदी ने भी कहा है कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है. जब ये लोग ऐसे बयान देते हैं तो भावनाएं आहत नहीं होतीं, लेकिन अगर यही बात स्वामी प्रसाद मौर्य कहते हैं तो पूरे देश में भूचाल आ जाता है.”

विवादित बयानों में सुर्खियों में रहते हैं मौर्या

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या सनातन धर्म पर अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं. जिसको लेकर उनकी जमकर आलोचना होती रही है. रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने को लेकर कोर्ट स्वामी प्रसाद मौर्या को फटकार भी लगा चुका है. इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्या ने दिवाली के मौके पर भी विवादित बयान दिया था.

यह भी पढ़ें- Israel की एयरस्ट्राइक में टॉप ईरानी कमांडर ढेर, जनरल कासिम सुलेमानी का था करीबी

लक्ष्मीजी को लेकर दिया था विवादित बयान

स्वामी प्रसाद मौर्या ने बीती दिवाली पर कहा था कि आज तक ऐसा कोई बच्चा धरती पर पैदा नहीं हुआ जिसके दो से ज्यादा हाथ रहे हों, फिर ये लक्ष्मीजी कैसे इतने हाथों के साथ पैदा हो गईं. स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान के बयान हिंदू धर्म में आस्था रखने वालों ने जमकर विरोध किया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital