सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
CJI DY Chandrachud on Swami Vivekanand Birth Anniversary: स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट में बार एसोसिएशन की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ समेत अनेक जज और वकील मौजूद रहे. सीजेआई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है. उनकी जयंती पर श्रंद्धाजलि के लिए यह अच्छा प्रयास है.
यह भी पढ़ेंः आबादी के आधार पर अल्पसंख्यक दर्जे की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने डेटा नहीं देने वाले राज्यों को लगाई फटकार
सीजेआई ने कहा कि हमें अपने अस्तित्व के लिए व्यापक प्रयास करना चाहिए. हमें अपने रोजमर्रा की जिंदगी में दूसरों के लिए हमेशा बेहतर होने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह ब्लड डोनेशन कैंप दिखाता है कि वकील लोगों का कितना ध्यान रखते हैं. वह समाज का भी ध्यान रखते हैं. इसके साथ ही सीजेआई ने उन डाॅक्टर्स को भी धन्यवाद दिया जो ब्लड डोनेशन कैंप के लिए सुप्रीम कोर्ट आए थे.
सीजेआई ने कहा कि यह डोनेशन कैंप दिखाता है कि वकील लोग देश और समाज की भलाई के लिए कितना काम करते हैं. बता दें कि स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था. इस अवसर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति समेत अनेक हस्तियों ने बधाई दी और श्रंद्धाजलि अर्पित की.
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…