AI IMAGE
FSSAI Issues Notices To Swiggy Instamart: ग्राहकों की ओर से मिलीं ढेर सारी गंभीर शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने Swiggy Instamart को एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 9 कानूनी नोटिस जारी किए हैं. स्विगी पर एक्सपायर्ड यानी की खराब, सड़े-गले और दूषित खाद्य पदार्थ बेचने के आरोप लगे हैं. FSSAI ने साफ कहा है कि अगर कंपनी ने तय समय के भीतर विस्तृत जवाब और अनुपालन रिपोर्ट नहीं सौंपी, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सड़े अंडे, बदबूदार पराठे और एक्सपायर्ड बेबी फूड
FSSAI की जांच रिपोर्ट के अनुसार, स्विगी इंस्टामार्ट ने एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद भी ग्राहकों को ‘Healthify Whey Protein’ और ‘Noice Madras Mixture’ जैसी चीजें डिलीवर कर दीं. वहीं, अक्षयकल्पा ब्रांड के ऑर्गेनिक अंडे पूरी तरह सड़े और बदबूदार पाए गए.
ये भी पढ़ें: बारिश से ढली मंडी में घटी सेब-नाशपाती की आवक, कम सप्लाई से बढ़े दाम
इसके अलावा, सबसे चौंकाने वाला आरोप एक ‘बेबी फूड’ को लेकर लगा है. आरोप है कि एक ग्राहक ने जब खराब और दूषित बेबी फूड वापस किया, तो कंपनी ने वही एक्सपायर्ड पैकेट दोबारा डिलीवरी के लिए भेज दिया.
फर्जी लाइसेंस और शिकायतों की अनदेखी पर भी घिरी कंपनी
FSSAI ने पाया कि कई मामलों में स्विगी के ऐप पर लिस्टेड वेंडर्स गलत, अमान्य या फर्जी FSSAI लाइसेंस नंबर का इस्तेमाल कर रहे थे. कुछ दुकानदार तो ऐसे नामों से रजिस्टर्ड थे जो सरकारी रिकॉर्ड से मेल ही नहीं खाते.
रिपोर्ट में इस बात पर भी नाराजगी जताई गई कि ग्राहक जब खराब खाने की शिकायत करते थे, तो कंपनी मामले को गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ रिफंड देकर पल्ला झाड़ लेती थी. अब FSSAI ने स्विगी से उसकी पूरी क्वालिटी चेक व्यवस्था, इन्वेंट्री मैनेजमेंट, साफ-सफाई और स्टोरेज सिस्टम का पूरा ब्योरा मांगा है.
ये भी पढ़ें: संसद से लेकर क्रिकेट के मैदान तक… न्यूजीलैंड में मुट्ठी भर भारतीयों ने कैसे गाड़े कामयाबी के झंडे
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


