Bharat Express DD Free Dish

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट: जानिए H1N1 के शुरुआती लक्षण और बचने के आसान उपाय

Health Ministry Alert Swine Flu: शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को सतर्क किया कि स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान शामिल हो सकते हैं.

Swine flu H1N1 symptoms prevention

स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट

Health Ministry Alert Swine Flu: अक्सर बदलते मौसम के साथ लोगों को सर्दी, बुखार, शरीर में दर्द, गले में खराश, खांसी, सिरदर्द आदि जैसी समस्या होने लगती है, जो लोगों को बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण आम लगती है.

कई बार लोग इसे सामान्य वायरल या मौसम का असर समझकर नजरअंदाज भी कर देते हैं. हालांकि, अगर ऐसे लक्षण लगातार बने रहें या बढ़ने लगें, तो सावधान होना अति आवश्यक हो जाता है, क्योंकि ये लक्षण स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण के भी हो सकते हैं.

इसी को लेकर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को सतर्क किया कि स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना, शरीर में दर्द और थकान शामिल हो सकते हैं.

ये लक्षण महसूस हों तो पहुंचे अस्पताल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन लक्षणों को जल्दी पहचानें और लगातार बने रहने वाले लक्षणों को नजरअंदाज न करें. अगर आपको ये लक्षण महसूस हों, तो नजदीकी हेल्थकेयर सेंटर पर जाकर डॉक्टर की सलाह लें.

बता दें कि अगर आप स्वाइन फ्लू (एच1एन1) से संक्रमित हो जाते हैं, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसी स्थिति में आपको घबराने के बजाय सही सावधानी बरतनी होगी. डॉक्टरों की देखरेख में रहने के साथ बताए गए पौष्टिक व्यंजनों का सेवन करना होगा.

मास्क पहनें और लोगों से दूर रहें

अगर आप में फ्लू जैसे लक्षण हैं, तो दूसरों के संपर्क में आने से बचें. मास्क पहनें, खासकर जब घर से बाहर निकलना पड़े या दूसरे लोगों के आसपास रहना हो. घर में बुजुर्ग, छोटे बच्चे या पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोग हों, तो उनके करीब जाने में विशेष सावधानी बरतें. इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- ‘संविधान के दायरे में हल होंगे सभी मुद्दे’ सिलीगुड़ी में अमित शाह और शुभेंदु अधिकारी की मौजूदगी में हुई अहम बैठक

खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को टिश्यू पेपर या रुमाल से ढकें और समय-समय पर उसे बदलते रहें. हाथों को बार-बार साबुन और पानी से अच्छी तरह धोते रहें. इसी के साथ हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी करते रहें.

(IANS के इनपुट पर आधारित)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read